(मो0 रिजवान)
प्रयागराज। विश्व पर्याव रण दिवस-2026 के तहत उत्तर मध्य रेलवे के प्रयागराज मंडल में पर्यावरण संरक्षण और ऊर्जा बचत को लेकर व्यापक जनजागरूकता अभियान चला या जा रहा है। मंडल रेल प्रबंधक रजनीश अग्रवाल के मार्गदर्शन में 15 मई से 5 जून तक संचालित इस अभि यान के तहत मंगलवार को एलईडी लाइटों और एयर कंडीशनर (एसी) के इष्टतम उपयोग पर विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
अभियान के दौरान रेल कर्मचारियों और यात्रियों को ऊर्जा संरक्षण के महत्व की जानकारी देते हुए आवश्यकता अनुसार ही विद्युत उपकरणों के उपयोग के लिए प्रेरित किया गया। अधिकारियों ने बताया कि एलईडी लाइटें बिजली की खपत कम करती हैं, जबकि एसी का संतुलित उपयोग ऊर्जा बचत के साथ कार्बन उत्स र्जन घटाने में भी सहायक है। रेलवे स्टेशनों, कालोनियों और कार्यालय परिसरों में स्व च्छता, जल संरक्षण, प्लास्टिक उन्मूलन और हरित जीवनशैली को बढ़ावा देने के लिए पोस्टर, बैनर और डिजिटल संदेशों के माध्यम से जागरूकता फैलाई जा रही है।
“एक पेड़ मां के नाम” अभि यान के तहत वृक्षारोपण भी किया जा रहा है। साथ ही यात्रियों को पुनः उपयोग योग्य वस्तुओं के इस्तेमाल, डिजि टल टिकटिंग और पेपरलेस यात्रा अपनाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। रेलवे का यह अभियान 5 चलेगा।
विश्व पर्यावरण दिवस अभियान- प्रयागराज मंडल ने एलईडी और एसी के जिम्मेदार उपयोग का दिया संदेश
