Breaking News

वंदन योजना के तहत 120.50 लाख के विकास कार्यों का भूमि पूजन और शिलान्यास किया गया

(संदीप सक्सेना)
जनपद बलरामपुर में आदर्श नगर पालिका परिषद के अंत र्गत वार्ड भगवतीगंज दक्षिणी में वंदन योजना के तहत स्वीकृत 120.50 लाख की भारी-भर कम धनराशि के विकास कार्यों का भव्य भूमि पूजन एवं शिला न्यास किया गया। इस ऐतिहा सिक कार्य का शिलान्यास सदर विधायक पल्टूराम एवं नगर पालिका परिषद के चेयर मैन डा. धीरेन्द्र प्रताप सिंह धीरू’ द्वारा संयुक्त रूप से किया गया धार्मिक और सांस् कृतिक स्थलों का काया कल्प होगा। इस अवसर पर अध्य क्ष प्रतिनिधि डी.पी.सिंह बैस ने योजना की विस्तृत जान कारी देते हुए बताया कि उत्तर प्रदेश सरकार की ‘वंदन योज ना’ का मुख्य उद्देश्य नगरीय क्षेत्रों में स्थित सांस्कृतिक धार्मिक पौराणिक एवं ऐति हासिक महत्व के स्थलों पर बुनियादी सुविधाओं और अव स्थापना प्दतिंेजतनबजनतम का विकास करना है वर्ष 2025 -26 के अंतर्गत स्वीकृत इस 120.50 लाख की राशि से जनहित में कई महत्वपूर्ण निर्माण कार्य कराए जाएंगे, जिससे श्रद्धालुओं और स्थानीय नाग रिकों को बेहतर सुविधाएं मिल सके जिसमें वार्ड भगवतीगंज दक्षिणी में स्थित प्रसिद्ध शिव मंदिर परिसर में निम्नलिखित सौंदर्यीकरण और निर्माण कार्य कराए जाने की स्वीकृति मिली है विश्रामालय का निर्माण मंदिर परिसर प्रांगण में आने वाले श्रद्धालुओं के ठहरने के लिए आधुनिक विश्रामालय बनाया जाएगा हवन कुंड व सीसीरोड परिसर में एक व्यव स्थित हवन कुंड का निर्माण होगा और खाली पड़े प्रांगण में सीसी सीमेंट कंक्रीट रोडध्फर्श का कार्य कराया जाएगा घाट का सौंदर्यीकरण मंदिर से सटे घाट का पूरी तरह से जीर्णोद्धार और सौंदर्यीकरण किया जाएगा जन-सुविधाएं परिसर में श्रद्धालुओं के बैठने के लिए बेंच और स्वच्छ पेय जल के लिए वाटर कियोस्क पानी की मशीन लगाए जाएंगे प्रकाश व्यवस्था पूरे क्षेत्र को आधुनिक लाइट व्यवस्था से रोशन किया अवसर पर अद्दि शासी अधिकारी लाल चंद्र मौर्य, चन्द्र प्रकाश अग्रवाल, विजय अग्रवाल, पवन बाबा, सुनील गुप्ता कमलापुरी, संजय शर्मा, प्रमोद चैधरी, रवीन्द्र गुप्ता कमलापुरी गौ सेवक युवा समा जसेवी बलरामपुर, सुभाष अग्रवाल, सुरेश कुमार अग्रवाल मूल चन्द्र अग्रवाल, सभासद में मनोज चैरसिया जयंत सिंह, विनोद गिरी, राघवेन्द्र कान्त सिह मंन्टू, नन्द लाल तिवारी, राजेश कश्यप, संदीप मिश्रा, बंटी साहू एवं संजय गुप्ता, दिलीप गुप्ता, संजय शुक्ला, गौरव मिश्र, अनुराग मिश्रा, सिविल जे.ई.अवनीश यादव, जल जे.ई.धर्मेंद्र कुमार गौड़, रवीन्द्र कुमार गुप्ता सहित माननीय सभासदगण विभा गीय अधिकारी ,व्यापारी बंधु, सम्मानित नगरवासी एवं गणमान्य जन काफी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

ताजा खबरें