Breaking News

डीएम की अध्यक्षता में जल निगम ग्रामीण के कार्यों की समीक्षा बैठक सम्पन्न

(राममिलन शर्मा) रायबरेली। जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका की अध्यक्षता में जल निगम ग्रामीण द्वारा संचालित विभिन्न परियोजनाओं एवं विकास कार्यों की समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल आपूर्ति, पाइप लाइन विस्तार, ओवरहेड टैंक निर्माण तथा हर घर जल योजना के अंतर्गत संचालित कार्यों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि सभी परियोजनाओं को निर्धारित समयसीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण कराया जाए, ताकि ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को स्वच्छ एवं पर्याप्त पेयजल उपलब्ध कराया जा सके। उन्होंने निर्माणाधीन कार्यों की नियमित मानिटरिंग करने तथा किसी भी प्रकार की लापरवाही पाए जाने पर जिम्मेदारी तय करने के निर्देश दिए।
बैठक में जलापूर्ति योजनाओं की वर्तमान स्थिति, पाइपलाइन लीकेज, विद्युत आपूर्ति एवं जल गुणवत्ता परीक्षण की भी समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने कहा कि पेयजल आपूर्ति में किसी प्रकार की बाधा उत्पन्न न होने पाए तथा शिकायतों का त्वरित निस्तारण सुनिश्चित किया जाए, इसके साथ ही यह सुनिश्चित कराया जाए कि जहां पर पाइप बिछाने का कार्य किया जा रहा है वहां पर शतप्रतिशत स्कूलों को कवर किया जाए कोई भी स्कूल छूटने न पाए। पाइप लाइन बिछाने में जो भी सड़के क्षतिग्रस्त की गई है उनको प्राथमिकता से समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण रिस्टोर कराया जाए, रिस्टोर कार्य गई सड़कों का सत्यापन कराकर पुष्टि करा ली जाए। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी अंजुलता, अपर जिला धिकारी (वि0ध्रा0) सहदेव कुमार मिश्र, अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) सिद्धार्थ, अधिशासी अभियंता जल निगम (ग्रामीण) एस रहमान सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

ताजा खबरें