Breaking News

जीवन के उद्देश्य और दिशा को दर्शाती है श्रीमद्भागवत कथा, कलश यात्रा के साथ ऊंचाहार में कथा का शुभारंभ

(मनोज मौर्य)
ऊंचाहार में कोतवाली के पास स्थित गायत्री नगर में रविवार से श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ भव्य कलश यात्रा के साथ हुआ। कथा के प्रथम दिन कथावाचक आचार्य दिलीप तिवारी ने कहा कि श्रीमद्भा गवत कथा मानव जीवन के उद्देश्य और सही दिशा को दर्शाती है।
कथा का श्रवण और उसे जीवन में धारण करने से व्यक्ति सांसारिक बाधाओं से मुक्त होकर आध्यात्मिक उन्नति की ओर अग्रसर होता है।
नगर के व्यापारियों द्वारा सामूहिक रूप से आयोजित इस कथा के मुख्य यजमान भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रांतीय मंत्री अभिलाष कौशल रहे। उन्होंने कलश यात्रा की अगुवानी की। यात्रा कथा परि सर से प्रारंभ होकर मुख्य चैराहा, बस स्टेशन और फड़ मोहल्ला होते हुए पुनः कथा स्थल पहुंचकर संपन्न हुई।
बड़ी संख्या में महिला श्रद्धालु पीत वस्त्र धारण कर सिर पर कलश लेकर यात्रा में शामिल हुईं। कथा प्रारंभ होने से पह ले हवन-पूजन संपन्न कराया गया। आचार्य पीयूष जी महा राज ने कहा कि जहां भागवत कथा होती है, वहां सकारात्म क ऊर्जा का संचार होता है और दुष्प्रवृ त्तियां समाप्त होती हैं।
इस अवसर पर मनीष मिश्रा, अजय तिवारी, डा. पी कुमार, लालचंद कौशल, विजयपाल, गुड्डन यादव, गुंजन, उमेश साहू, गिरिधारी सोनी, अनुभव सिंह, सूरज, मोनिका कौशल, शिल्पी मल्होत्रा, रोमी मेह रोत्रा, रश्मि मेहरोत्रा, अनिल मास्टर, अल्का मिश्रा, निशा महेश्वरी, संजना महेश्वरी, राजेश चैरसिया एवं गंगा देवी चैरसिया सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

ताजा खबरें