(बीके सिंह) सीतापुर। जल जीवन मिशन सीतापुर की कार्यदायी संस्था एल एंड टी कंस्ट्रक्शन द्वारा मजदूर दिवस के अवसर पर धरनाग स्थित यार्ड में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रमिकों ने भाग लिया। आयोजन के दौरान श्रमिकों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण किया गया और बेहतर कार्य करने वाले श्रमिकों को सम्मानित कर पुरस्कृत किया गया। विशेषज्ञों की टीम ने श्रमिकों को भविष्य निधि, कर्मचारी बीमा तथा विभिन्न श्रमिक कल्याण योजनाओं की विस्तृत जानकारी भी प्रदान की। इस के साथ ही श्रमिकों को कार्य के दौरान पालन किए जाने वाले सुरक्षा मानकों और आवश्यक दिशा-निर्देशों के बारे में बताया गया, ताकि कार्यस्थल पर होने वाली दुर्घटनाओं को कम किया जा सके। का र्यक्रम में कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर बालेंद्र कुमार सिंह, सुमित शर्मा, अकाउंट मैनेजर विभाष कुमार, प्रभाकर कुमार, सेफ्टी इंचार्ज आशुतोष कुमार, युवराज, नीरज मिश्रा, अजय शुक्ला, स्टोर इंचार्ज जितेंद्र तिवारी, ठेकेदार सुधीर सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।
मजदूर दिवस पर एल एंड टी कंस्ट्रक्शन ने श्रमिकों का किया सम्मान
