(राममिलन शर्मा) लखनऊ। प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत जनपद में 100 दिवसीय सघ न टीबी अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में बृहस्पतिवार को चैधरी चरण सिंह अं तरराष्ट्रीय हवाई अड्डा (अमौसी) पर आयुष्मान आरोग्य शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान राज्य क्षयरोग अ धिकारी डाॅ. ऋषि सक्सेना, ।ब्ैड अधिकारी आनंद तिवारी तथा जिला क्षय रोग अधिकारी डाॅ. अतुल कुमार सिंघल मौजूद रहे। राज्य क्षय रोग अधिकारी ने बताया कि 100 दिवसीय सघन टीबी अभियान जोखिम वाले समुदा यों की स्क्रीनिंग के माध्यम से टीबी की समय पर पहचान और जनजागरूकता बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने कहा कि बस स्टाॅप और अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे जैसे सार्वजनिक स्थलों पर इस तरह के शिविर आयोजित करने का उद्देश्य अधिक से अधिक लोगों तक जांच, परामर्श और जागरूक ता सेवाएं पहुंचाना है। उन्होंने यह भी बताया कि टीबी पूरी तरह से ठीक होने वाली बीमा री है, बशर्ते समय पर इसकी पहचान हो और मरीज पूरा इलाज ले। अभियान के तहत हाई-रिस्क समूहों की सक्रिय स्क्रीनिंग, एआई आधारित एक्स -रे जैसी आधुनिक तकनीकों का उपयोग तथा मरीजों का नियमित फाॅलोअप सुनिश्चित किया जा रहा है, जिससे “टीबी मुक्त भारत” के लक्ष्य को शीघ्र प्राप्त किया जा सके।
जिला क्षय रोग अधिकारी डाॅ. अतुल कुमार सिंघल ने टीबी के लक्षणों, निक्षय पोषण योजना एवं निक्षय मित्र योज ना के बारे में विस्तार से जान कारी दी। इसी क्रम में विकास खंड सरोजिनी नगर के हाई -रिस्क गांव – नीवा बरौली, मिरानपुर एवं पिनवात तथा विकासखंड बक्शी का तालाब के ग्राम बीबीपुर में भी शिविर आयोजित किए गए। इन चार शिविरों में 140 व्यक्तियों की एआई आधारित ए क्सरे मशीन से जांच की गई।
अमौसी एयरपोर्ट पर आरोग्य शिविर, हाई-रिस्क गांवों में भी टीबी जांच अभियान तेज
