(करण मुवाल) नरवाना।
विश्व मलेरिया दिवस के अवसर पर एसएमओ डाॅ. देवेंद्र बिंदलिश के निर्देशानुसार ना गरिक अस्पताल नरवाना व शहरी क्षेत्र के विभिन्न स्कूलों में जागरूकता अभियान चला या गया। इस दौरान स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बच्चों व अध्यापकों को मलेरिया के लक्षण, बचाव और रोकथाम के बारे में विस्तार से जान कारी दी। कार्यक्रम में डाॅ. मोनिका, सरोज रानी (स्भ्ट), शमशेर (सुपरवाइजर), गुरदेव सिंह (डच्भ्ॅ(ड) तथा महेंद्र कुमार (चीफ फार्मासिस्ट) वि शेष रूप से मौजूद रहे। टीम ने सभी को सप्ताह में एक दिन “सूखा दिवस” मनाने की अपी ल की, ताकि पानी जमा न हो और मच्छरों का लार्वा खत्म किया जा सके। यह जागरूकता अभियान शिव शिशु हाई स्कूल प्रेम नगर, राजकीय प्राथमिक पाठशाला पुराना बस अड्डा सहित अन्य स्कूलों में चलाया गया।
इसके साथ ही एसएमओ डाॅ. देवेंद्र बिंदलिश ने पत्रकार वार्ता में एचपीवी वैक्सीन को लेकर फैली भ्रांतियों को दूर करते हुए कहा कि 14 वर्ष तक की बच्चियां इस वैक्सीन के लिए पात्र हैं और यह कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से बचाव में सहायक है। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि वे बिना किसी डर या भ्रम के अपनी बच्चियों का टीकाकरण करवाएं।
मलेरिया पर वार, जागरूकता से बचाव – स्वास्थ्य विभाग की पहल, स्कूलों में चला विशेष अभियान
