Breaking News

प्राथमिक शिक्षक संघ की मछरेहटा इकाई भंग – रवींद्र

(बीके सिंह) सीतापुर। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रांतीय उपाध्याय एवं जिलाध्यक्ष रविन्द्र दीक्षित, जिलामंत्री हंसराज वर्मा के निर्देश पर उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ की मछरेहटा इकाई की वर्तमान कमेटी को भंग करके ब्लाॅक संयोजक के रूप मे शिवम बाजपेई को नियुक्त करके उनको अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई वही उनके सहयोग हेतु रामेन्द्र यादव को सह संयोजक नियुक्त किया गया। नवनियुक्त कमेटी को अपनी कार्यसमिति गठित करके विकासक्षेत्र मे संगठन के कार्यों के प्रचार प्रसार एवं शिक्षक हित सुनिश्चित करने का निर्देश देते हुए जिलाध्यक्ष द्वारा मनोनयन पत्र सौंपा गया। इस अवसर पर जिला संयुक्त मंत्री पुनीत कुमार शुक्ल जीतू, कोषाध्यक्ष नवीन श्रीवास्तव, उप मंत्री प्रदीप वर्मा, संगठन मंत्री चंन्द्र शेखर, अनिल अवस्थी, अमित मिश्रा समेत जिले के वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे। मनोनयन के उपरांत संयोजक शिवम बाजपेई ने अपनी टीम एवं वरिष्ठ शिक्षकों के साथ बीआरसी पर खण्ड शिक्षा अधिकारी संतोष मिश्र से पुष्पगुच्छ देकर औपचारिक मुलाकात की गई एवं शिक्षक हित के लिए उनसे सहयोग माँगा गया जिस पर उन्होंने सहर्ष स्वीकृति देकर सहयोग का आश्वासन दिया गया। नवीन कार्यकारिणी के मनोनयन पर विकास क्षेत्र मछरेहटा के सैकड़ों शिक्षकों द्वारा भौतिक रूप से एवं सोशल मीडिया पर ढेरों शुभकामनायें देकर प्रसन्नता व्यक्त की गई।

ताजा खबरें