Breaking News

लखनऊ पब्लिक स्कूल के सभागार में कवि सम्मेलन तथा होली मिलन कार्यक्रम आयोजित

(बीके सिंह) सीतापुर। शहर के नवीन चैक स्थित लखनऊ पब्लिक स्कूल के सभागार में शनिवार की शाम को कवि सम्मेलन तथा होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन विद्यालय प्रबंधन के द्वारा किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के संस्थापक एवं सांसद प्रतापगढ़ श्री एस पी सिंह जी, मुख्य प्रशासिका श्रीमती कांति सिंह जी, प्रबंध निदेशक श्री सुशील कुमार जी की सम्मानजनक उपस्थिति रही। गणमान्यों की उपस्थिति में कई प्रसिद्ध कवियों ने अपनी मधुर कविताओं के द्वारा हास्य व्यंग का वातावरण बनाया तथा श्रोताओं को आनंदित किया। शिवकुमार व्यास, संदीप सरस, आरिफ बिसवानी, नय्यर बिसवानी, हेमंत पांडे, शैलेन्द्र मधुर, मालती वर्मा आदि कवियों ने अपने काव्य पाठ के द्वारा श्रोताओं को तालियां बजाने पर मजबूर कर दिया। इस अवसर पर विद्यालय के समस्त कर्मचारी, आमंत्रित श्रोता एवं अभिभावकगण उपस्थित रहे।

ताजा खबरें