Breaking News

जब ताकत टैलेंट पर हावी हो जाती है, तो वह दादागिरी बन जाती है, ट्रंप दौर इसी द्वंद्व का प्रतीक है, जो दुनिया को यह सोचने पर मजबूर करता है कि भविष्य किस दिशा में जाएगा

एडवोकेट किशन सनमुखदास भावनानी
(महाराष्ट्र) गोंदिया – वैश् िवक स्तरपर 21वीं सदी की वैश्विक राजनीति एक ऐसे मोड़ पर खड़ी है, जहां पारंप रिक कूटनीति, सैन्य शक्ति, आर्थिक प्रभुत्व और व्यक्तिगत नेतृत्व शैली एक- दूसरे से टकरा रहे हैं। विशेष रूप से डोनाल्ड ट्रम्प जैसे नेताओं के दौर में यह प्रश्न और अधिक प्रासंगिक हो गया है कि क्या आज की दुनिया टैलेंट की ताकत से चल रही है या ता कत का टैलेंट हावी हो चुका है। यह बहस केवल वैचारिक नहीं, बल्कि व्यवहारिक और वैश्विक प्रभावों से जुड़ी हुई है, जिसमें युद्ध, शांति, कूटनीति और प्रतिष्ठित पुरस्कार जैसे नोबेल पीस प्राइज भी शामिल हैं। ट्रंप के नेतृत्व में अमेरिका फर्स्ट नीति ने वैश्विक राजनी ति में एक नई आक्रामकता और अनिश्चितता को जन्म दिया। टैरिफ युद्ध, आर्थिक प्रति बंध, और अंतरराष्ट्रीय संस्थाओं पर दबाव ये सभी संकेत देते हैं कि अमेरिका अब केवल नेतृत्व नहीं, बल्कि नियंत्रण की भूमि का में आना चाहता है। यूनाइ टेड स्टेट्स द्वारा युक्रेन को समर्थन देना, फिर रूस के साथ रणनीतिक संतुलन बना ना, यह दर्शाता है कि नीतियां अब स्थायी नहीं बल्कि परिस्थि तिजन्य हो चुकी हैं। यह टैलेंट नहीं बल्कि ताकत का उपयोग अधिक प्रतीत होता है। मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव विशेषकर ईरान, इजराइल और खाड़ी क्षेत्र में दुनियाँ को एक नए ऊर्जा संकट की ओर धकेल रहे हैं। मैं एडवोकेट किशन सनमुखदास भावनानीं गोंदिया महाराष्ट्र यह मानता हूं कि स्ट्रैट आफ होर्मूज जैसे महत्व पूर्ण समुद्री मार्गों परनियंत्रण की राजनीति यह दर्शाती है कि ऊर्जा केवल आर्थिक मुद्दा नहीं, बल्कि सामरिक हथियार बन चुकी है। ट्रंप द्वारा स्ट्रेट आफ ट्रंप कह देना भले ही एक मजाकिया भूल हो,लेकिन यह उनके आत्मविश्वास और शक्ति-केंद्रित मानसिकता को उजागर करता है।नोबेल कमिटी द्वारा दिया जाने वाला नोबेल शांति पुरस्कार हमेशा से वैश्विक शांति और मानवता के लिए योगदान का प्रतीक रहा है। लेकिन जब कोई शक्ति शाली नेता यह कहता है कि अगर मुझे यह पुरस्कार नहीं मिला तो किसी को नहीं मिल ना चाहिए, तो यह पुरस्कार की गरिमा पर प्रश्नचिन्ह खड़ा करता है।
बता दें कि अमेरिका के राष्ट्रपति नें फ्लोरिडा के मि यामी शहर में आयोजित एक सम्मेलन के दौरान दिए गए भाषण में ट्रंप ने ईरान को लेकर तीखी टिप्पणी की और साथ ही नोबेल शांति पुरस्कार न मिलने पर भी नाराजगी जाहिर की।अपने संबोधन में ट्रंप ने दावा किया कि ईरान अमेरिका के साथ समझौता करने के लिए गिड़गिड़ा रहा है और उसे जल्द ही एक डील करनी चाहिए। इसी दौरान उन्होंने रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण स्ट्रेट आफ होर्मुज को गलती से स्ट्रेट आफ ट्रंप कह दिया। हालांकि तुरंत ही बात सुधारते हुए इसे होर्मुज बताया और मजाकिया अंदाज में कहा कि यह एक भयानक गलती थी, ट्रंप का यह बयान ताकत का टैलेंट का स्पष्ट उदाहरण है, जहां शक्ति के आधार पर सम्मान प्राप्त करने की इच्छा दिखाई देती है। 2025 में मारिया कोरिना मचा ड़ो को नोबेल शांति पुरस्कार दिया जाना यह दर्शाता है कि टैलेंट का अर्थ केवल शक्ति या प्रभाव नहीं, बल्कि संघर्ष, साहस और लोकतांत्रिक मूल्यों के लिए खड़ा होना है।
वेनेजुएला जैसे देश में विपक्ष की आवाज बनना और शांति के लिए संघर्ष करना एक सच्चे टैलेंट का उदाहरण है, जो बिना किसी सैन्य या आर्थिक शक्ति के भी वैश्विक पहचान प्राप्त कर सकता है।
साथियों बात अगर हम टैलेंट बनाम ताकत मूलभूत अंतर को समझने की करें तो टैलेंट एक व्यक्तिगत गुण है यह ज्ञान, अनुभव, संवेदनशी लता और नैतिकता का मिश्रण है। इसके विपरीत ताकत बा हरी होती है, सैन्य, आर्थिक या राजनीतिक। जब टैलेंट के आधार पर निर्णय लिए जाते हैं, तो वे दीर्घकालिक और संतुलित होते हैं। लेकिन जब ताकत के आधार पर निर्णय होते हैं, तो वे तात्कालिक और अस्थिर होते हैं। आज की वैश्विक राजनीति में यही संघर्ष स्पष्ट तथा सटीक रूप से दिखाई देता है।
साथियों बात अगर हम शांति का दावा बनाम युद्ध की वास्तविकता को समझने की करें तो,ट्रंप द्वारा खुद को पीसमेकर बताना और आठ युद्धों को रोकने का दावा कर ना, जबकि मध्य पूर्व में लगा तार हिंसा बढ़ रही है, यह एक गंभीर विरोधाभास है। हजारों लोगों की मौत, सैनिकों की हानि और क्षेत्रीय अस्थिरता यह संकेत देती है कि शांति केवल भाषणों में है, जमीन पर नहीं। यह ताकत का टैलेंट है, जहां शब्दों से छवि बनाई जाती है, लेकिन वास्तविकता अलग होती है। क्यूबा, ईरान और वैश्विक नियंत्रण की रणनीति को पूरी दुनिया देख रही है, ट्रंप द्वारा क्यूब को अगला निशाना बताना और ईरान पर दबाव बनाना यह दर्शाता है कि अमेरिका की रणनीति केवल रक्षा नहीं, बल्कि विस्तार और नियंत्रण की है। आपरेशन एपिक फ्यूरी जैसे दावे और सैन्य कार्रवाइयां यह संकेत देती हैं कि वैश्विक राजनीति में अब संवाद की जगह शक्ति ने सटीक रूप से ले ली है।
साथियों बात अगर हम दोहरे मानदंड और बदलती कूटनीति को समझने की करें तो, ट्रंप की नीतियों में एक स्पष्ट विरोधा भास दिखाई देता है, कभी रूस के खिलाफ, कभी उसके साथ, कभी यूक्रेन के समर्थन में, तो कभी उस पर दबाव। इसी तरह वेनेजू एला के राष्ट्रपति की गिरफ्तारी, पाकिस्तान के सेना प्रमुख के साथ कूटनीतिक मेलजोल, और इंडिया पर रूस से तेल न खरीदने का दबाव ये सभी घट नाएं यह दर्शाती हैं कि वैश्विक राजनीति अब सिद्धांतों पर नहीं, बल्कि हितों पर आधारित है।
साथियों बात अगर हम जनता का असंतोष – लोकतंत्र बनाम नेतृत्व का अहंकार को समझने की करें तो अमेरिका में लाखों लोगों का सड़कों पर उतरना यह संकेत देता है कि लोकतंत्र में जनता की भूमिका अब भी महत्वपूर्ण है। लगभग 90 लाख लोगों का विरोध प्रदर्शन केवल नीतियों के खिलाफ नहीं, बल्कि नेतृत्व शैली के खिलाफ भी था। जब जनता अपने ही नेता की विदे श नीति और आक्रामक रवैये से असहमत होती है, तो यह “ताकत” की सीमाओं को उजा गर करता है। लोकतंत्र में “टैलेंट” का अर्थ केवल निर्णय लेने की क्षमता नहीं, बल्कि जनता के विश्वास को बनाए रखना भी है।
साथियों बात अगर हम वैश्विक संदेश और भविष्य की दिशा को समझने की करें तो, आज की दुनिया के लिए सब से बड़ा सबक यह है कि शक्ति का उपयोग सीमित और जिम्मे दार होना चाहिए। यदि ताकत का टैलेंट हावी हो गया, तो वैश्विक अस्थिरता बढ़ेगी। लेकि न यदि टैलेंट की ताकत को प्राथमिकता दी गई, तो शांति, सहयोग और विकास संभव है। नोबेल शांति पुरस्कार जैसे सम्मान इस दिशा में मार्गद र्शन कर सकते हैं, बशर्ते उन्हें राजनीति से दूर रखा जाए।
अतः अगर हम उपरोक्त पूरे विवरण का अध्ययन कर इस का विश्लेषण करें तो हम पा एंगे कि संतुलन ही समाधान है, यह स्पष्ट है कि न तो केवल टैलेंट पर्याप्त है और न ही केवल ताकत। एक सफल और प्रभावी वैश्विक नेतृत्व के लिए दोनों का संतुलन आव श्यक है। लेकिन जब ताकत टैलेंट पर हावी हो जाती है, तो वह दादागिरी बन जाती है। ट्रंप का दौर इसी द्वंद्व का प्रतीक है, जो दुनिया को यह सोचने पर मजबूर करता है कि भविष्य किस दिशा में जाए गा टैलेंट की ताकत या ताकत का टैलेंट। मेरे द्वारा लिखित यह वैचारिक लेख केवल एक विश्लेषण नहीं, बल्कि एक चे तावनी भी है कि यदि वैश्विक राजनीति में संतुलन नहीं बना, तो आने वाले समय में संघर्ष और अस्थिरता और अधिक बढ़ सकती है।

ताजा खबरें