Breaking News

भीम आर्मी व आजाद समाज पार्टी के पदाधिकारीयों ने कैमहरा में की बैठक

छीता पासी किले में छेड़ छाड़ की गई तो ईट से ईट बजाने का काम करेंगे -भीम आर्मी जिलाध्यक्ष राकेश राजवंशी
(बीके सिंह)
सीतापुर, ऐलिया ब्लाक के कैमहरा मजरा कोरैया उदय पुर में भीम आर्मी भारत एकता मिशन के कार्यकर्ताओ के द्वारा बैठक की गई।
सभी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने तथागत गौतम बुद्ध, संविधान निर्माता बाबा साहब डाक्टर भीमराव अंबेड कर जी की प्रतिमा पर सम्मान पूर्वक माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की। कार्यकर्ताओं ने भीम आर्मी आजाद समाज पार्टी के पदाधिकारियो व पत्रकारों को मल्यार्पण कर सम्मानित किया। भीम आर्मी जिला अध्यक्ष राकेश राजवंशी का कार्य कर्ताओ के द्वारा निजामपुर पेट्रोल पम्प पर पहुंच कर मल्यार्पण कर जोरदार स्वगात किया गया। भीम आर्मी महोली विधान सभा संयोजकध्जिला प्रवक्ता विनोद भारती ने कहा आने वाली 14 अप्रैल को संविधान निर्माता बाबा साहब डाक्टर भीमराव अंबेडकर जी की जयंती सभी लोग उनकी प्रतिमा पर सम्मान पूर्वक माल्यार्पण व पुष्पाजलि अर्पित कर जगह जगह मनाएं। अपने सम्बोधन में कहा सभी साथी अपने अपने बच्चों को अच्छी अच्छी शिक्षा दिलाने का काम करें, दारू जुवा शराब जैसे मादक पदार्थो से दूर रहे, और आपसी भाई चारा बना कर रहे, आपस में छोटी छोटी बातो पर लड़ाई झगड़ा न करें। आजाद समाज पार्टी लीगल सेल जिलाध्यक्ष वीरेंद्र विक्रम ने सम्बोधन में कहा बाबा सा हब डा. भीम राव अम्बेडकर जी के द्वारा बनाया हुआ संवि धान जरूर पढ़ो, जिससे कानून की जानकारी हो जाएगी, अप ने हक और अधिकारों के बारे में जानकारी सभी को होनी चाहिए, सभी लोग संठित हो कर रहो अपना इतिहास जानो बहुजन समाज में जन्मे महा पुरुषो के बताये हुए रास्ते पर चलना चाहिए, तभी बहुजन समाज का विकास हो पाएगा।
भीम आर्मी जिलाध्यक्ष राकेश राजवंशी ने मिडिया से कहा कि दिनांक 25.3.2026 को भारतीय राष्ट्रीय राज्य मार्ग प्राधिकरण के द्वारा छीता पासी पार्क ट्रष्ट को नोटिस दी गई है, जिसमे निर्देश दिया गया है, कि बैदेही बाटिका के निकट महाराजा छीता पासी पार्क राष्ट्रीय राज्य मार्ग संख्या 30 पर 600 वर्ग मीटर पर अनाधिकृत रूप से कब्जा को एक सप्ताह के अंदर हटा लिया जाय। नोटिस मिलने के बाद बहुजन समाज में काफी आक्रोश ब्याप्त हो गया हैं। सीतापुर को बसाने वाले महाराजा राजा छीता पासी किला के नाम से जाना जाता है,जो एक मात्र पासी समाज का गौरव व सीतापुर की धरो हर है। कहा सब लोग मिलकर बहुजन समाज की धरोहर को बचाने का काम करें। किसी भी हालत में अपमान नहीं सहेंगे। जल्द से जल्द आदेश को वापस न लिया गया तो भीम आर्मी के हजारों कार्यकर्ता ईट से ईट बजाने का काम करेंगे।
बैठक के मौके पर आजाद समाज पार्टी लीगल सेल जि ला अध्यक्ष वीरेंद्र विक्रम,भीम आर्मी जिला सचिव आर के चैधरी, भीम आर्मी तहसील सदर संयोजक अनुपम गौतम, भारती, भीम आर्मी विधि सला हकारध्एड0 विरुन कुमार, भीम आर्मी तहसील सहसंयोजक सर्वेश गौतम, हरगांव ब्लाक अध्यक्ष संगम गौतम, ज्ञान प्रकाश, रजनीश कुमार ,प्रताप कुमार, बहुजन शायर बिपिन बिहारी मुन्ना लाल भारती, कार्यक्रम आयोजक विजय भारती, संत कुमार, विनय, संजय, खेलावन बीडीसी, दिनेश गौतम, दिल्लीपति गौतम, राज गौतम, सरवन गौतम, महेंद्र गौतम,राम खेलावन, माया राम अजय, रामू अर्कवंशी, अन्य तमाम पदाधिकारी व अधिवक्ता गण मौजूद रहे।

ताजा खबरें