(अर्जुन यादव)
बादामः यह प्रोटीन का बहुत ही अच्छा स्रोत है। इसमें कैंसर प्रतिरोद्दी क्षमता पायी जाती है। जिन लोगों का वजन कम हो उनके लिए इसका सेवन बहुत जरूरी होता है। इसके नियमित सेवन से वजन बढ़ता है। बादाम का तेल बालों और त्वचा के लिए बहुत उपयोगी होता है। चेहरे के दोषों को हटाने के लिए दो भीगे हुये बादाम को छील कर दूध के साथ पीस लें और चेहरे पर 10-15 मिनट लगाकर गुनगुने पानी से साफ कर लें। चेहरा कांतिमय हो जाएगा।
पपीताः यह पाचन क्रिया को दुरूस्त करता है। गैस, एसीडिटी को नियंत्रित करता है और शरीर से विषैले पदार्थ बाहर निकालने में मदद करता है। यह तैलीय त्वचा के लिए अच्छा होता है। एक टेबल स्पून चन्दन पाउडर मंे दो चम्म च मैश किया हुआ पपीता मिला कर 10-15 मिनट तक चेहरे पर लगाएं। फिर चेहरा साफ पानी से धो लें। ऐसा हफ्ते में कम से कम दो तीन बार करने से चेहरे से अतिरिक्त तेल निकल जाता है और चेहरा बेदाग हो जाता है।
तिलः यह दिल को मजबूत बनाता है और इसमें एंटी आक्सीडेंट तत्व पाये जाते हैं। यह कोलेस्ट्राल को कम करता है।
अंजीरः इसमें कैल्शियम और लौह तत्व प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। यह शारीरिक सौन्दर्य को निखारता है, दिमाग को शांत रखता है और शरीर को आराम देता है। डायबिटीज में अंजीर बहुत उपयोगी होता है।
दहीः यह आंतो की पाचन शक्ति को दुरूस्त करने में मदद करता है। त्वचा को पोषण देने के साथ- साथ यह एक बहुत ही अच्छा क्लीं जर है। यह बालों को पोषण देता है और चमकदार बनाता है। लहसुनः इसमें एंटी- बैक्टीरियल और ऐटीसेप्टिक तत्व पाये जाते हैं। इसके नियमित उपयोग से कोलेस् ट्राल कम होता है। यह जुकाम में बहुत लाभदायक होता है। कोलेस्ट्राल रक्त वाहिनियों में जमकर उन्हें सिकोड़ देता है। इस कारण रक्त प्रवाह में कमी हो जाने से हृदय की रक्त आपूर्ति में बाधा उत्पन्न हो जाती है और ऐसे में दिल का दौरा पड़ने की संभावना बढ़ जाती है। लहसुन रक्त में कोलेस्ट्राल की मात्रा कम करके हृदय की रक्त वाहिनियों को सिकुड़ने और तंग होने से बचाता है और साथ ही यह रक्त को पतला बनाये रखता है। लहसुन का उपयोग नियमित रूप से करते रहने से हार्ट अटैक होने की संभावना कम हो जाती है।
काजूः यह दांतो-मसूड़ों और बालों के लिए बहुत उपयोगी है। इसके अलावा यह एनर्जी प्रदान करता है।
मटरः इसमें प्रोटीन बहुत अद्दिक मात्रा में पाया जाता है। यह उदर विकार और लीवर विकार को ठीक करने में मदद करता है।
आमः इसमंे विटामिन ए, सी और डी, प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। पका हुआ आम एसीडिटी को कम करता है और वजन को बढ़ाने में मदद करता है। आम खाने से त्वचा मंे निखार आता है।
शरीर के लिए अनमोल हैं प्राकृतिक चीजें
