Breaking News

सामाजिक न्याय के नाम पर बनाए जाने वाले कानूनों नियमों में संविधान के अनुच्छेद 21 तथा 14 ;समानता का अधिकारद्ध और नेचुरल जस्टिस ;प्राकृतिक न्यायद्ध की मूल भावना का पालन करना जरूर

एडवोकेट किशन सनमुखदास भावनानी
गोंदिया (महाराष्ट्र)।
वैश्विक स्तर पर दुनियाँ के सबसे बड़े लोकतंत्र भारत में दिनांक 28 जनवरी 2026 को संसद के बजट सत्र के प्रथम दिन माननीय राष्ट्रपति ने संसद के सभी सदनों को संबोधित करते हुए कहा 2014 की शुरुआत में सामाजिक सुरक्षा योजनाएं केवल 25 करोड़ नागरिकों तक ही पहुंच पा रही थीं। मेरी सरकार के निरंतर प्रयासों से आज लग भग 95 करोड़ भारतीयों को सामाजिक सुरक्षा का लाभ मिल रहा है,तो दूसरी ओर शिक्षा क्षेत्र में सामाजिक सुरक्षा के लिए सवर्णो का आंदो लन छिड़ाहुआ है। हम जानते हैं कि वैश्विक स्तरपर भारत का उच्च शिक्षा तंत्र केवल ज्ञान का केंद्र नहीं है, बल्कि यह सामाजिक न्याय, समान ता और संवैधानिक मूल्यों का संवाहक भीहै। विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) इस पूरे ढांचे का नियामक स्तंभ है, जिसके नियम देश के लाखों छात्रों, शिक्षकों और प्रशासकों के जीवन को प्रत्यक्ष रूप से प्रभावित करते हैं। 13 जनवरी 2026 को यूजीसी द्वारा अधिसूचित और 15 जनवरी से प्रभावी किए गए उच्च शिक्षा संस्थानों में समा नता को बढ़ावा देना विनियम, 2026 इसी परंपरा का हिस्सा हैं। इन नियमों का घोषित उद्देश्य एससी, एसटी और अब पहली बार ओबीसी समुदायों के छात्रों व शिक्षकों को जाति गत भेदभाव से सुरक्षा प्रदान करना है। उद्देश्य निस्संदेह संवैधानिक है, किंतु जिस प्रकार से दो महत्वपूर्ण संशो धन किए गए हैं, मैं एडवोकेट किशन सनमुखदास भावनानी गोंदिया महाराष्ट्र यह मानता हूं कि उन्होंने पूरे देश में गंभीर संवैधानिक, कानूनी और नैतिक बहस को जन्म दे दिया है। इन नियमों के लागू होते ही बिहार, उत्तर प्रदेश, झार खंड, मध्य प्रदेश, राजस्थान सहित कई राज्यों में सवर्ण समाज के संगठनों द्वारा विरोध प्रदर्शन शुरू हो गए।
विरोध का कारण आरक्षण नहीं, बल्कि कानूनी प्रक्रिया में असमानता और झूठी शिका यतों पर दंड के प्रावधान का पूर्ण अभाव है। आलोचकों का कहना है कि ये नियम सामा जिक न्याय के नाम पर संवि धान के अनुच्छेद 21 तथा 14 (समानता का अधिकार) और नेचुरल जस्टिस (प्राकृतिक न्याय) की मूल भावना को कम जोर करते हैं।
साथियों बात अगर हम यूजीसी का अधिकार क्षेत्र और उसकी संवैधानिक जिम्मेदारी को समझने की करें तो यूजी सी जिसे अंग्रेजी में यूनिवर्सिटी ग्रांट्स कमीशन कहा जाता है, देश की उच्च शिक्षा व्यव स्था का केंद्रीय नियामक नि काय है। 12वीं के बाद स्नातक, स्नातकोत्तर, पीएचडी या शोद्द, हर स्तर पर छात्र-छात्राएं किसी न किसी रूप में यूजी सी के नियमों के अधीन आते हैं। यूजीसी का दायित्व केव ल फंडिंग या मान्यता देना नहीं है,बल्कि यह सुनिश्चित करना भी है कि शिक्षा प्रणा ली संवैधानिक मूल्यों, न्याय, समानता और मानव गरिमा के अनुरूप संचालित हो।इसी दायित्व के तहत पहले एससी -एसटी अत्याचार निवारण कानून, आंतरिक शिकायत समितियां और समान अवसर केंद्र बनाए गए। अब 2026 के विनियमों में दो बड़े संशो धन किए गए हैं, पहला ओबी सी समुदाय को भी औपचा रिक रूप से जातिगत भेदभाव के दायरे में शामिल किया गया है, यह एक ऐतिहासिक कदम है परंतु दूसरा झूठी या दुर्भावनापूर्ण शिकायत पाए जाने पर शिकायतकर्ता के विरुद्ध कोई दंडात्मक कार्र वाई नहीं होगी, यह इसके क्रियान्वयन में संतुलन की कमी गंभीर चिंता का विषय बन गई है। बस इसी बात पर सारे देश में स्वर्ण संगठन आंदो लन कर रहे हैं और हंगामा आगे और बढ़ाने की संभावना जोरो से व्यक्ति के जारी है।
साथियों बात अगर हम इन संशोधनों को गहराई से समझने की करें तोपहला संशो धित प्रावधानरूओबीसी को जातिगत भेदभाव की परिभाषा में शामिल करना, यूजीसी द्वारा किया गया पहला बड़ा संशो धन यह है कि अब अन्य पिछ ड़ा वर्ग (ओबीसी) के छात्र और शिक्षक भी उसी तरह जाति गत भेदभाव के संरक्षण दायरे में आ गए हैं, जैसे एससी और एसटी समुदाय पहले से थे। यह निर्णय सामाजिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है, क्योंकि ओबीसी समुदाय की बड़ी आबादी आज भी शिक्षा संस् थानों में सूक्ष्म और अप्रत्यक्ष भेदभाव का सामना करती है। हालांकि, आलोचना यह नहीं है कि ओबीसी को सुरक्षा क्यों दी गई, बल्कि यह है कि सुरक्षा का दायरा एकतर फा बना दिया गया है। यदि किसी सामान्य (जनरल कैटे गरी) वर्ग केछात्र या शिक्षक पर ओबीसी, एससी या एसटी से जुड़े किसी व्यक्ति द्वारा जातिगत भेदभाव का आरोप लगाया जाता है, तो उस पर कठोर संस्थागत प्रक्रिया शुरू हो जाती है जांच, निलंबन, प्रशासनिक कार्रवाई और सामाजिक बदनामी, ये सभी उस व्यक्ति के जीवन को अपूर णीय क्षति पहुँचा सकते हैं।
समस्या तब और गहरी हो जाती है जब अंततः शिका यत झूठी सिद्ध हो जाए। नियमों में ऐसी स्थिति में शि कायतकर्ता के खिलाफ किसी भी प्रकार की कार्रवाई का कोई प्रावधान नहीं है।
यह एकतरफा संरचना न केवल असंतुलित है, बल्कि संविधान की आत्मा के विरुद्ध भी है। दूसरा संशोधित प्राव धान-झूठी शिकायतों पर दंड का पूर्ण अभाव, यूजीसी विनि यम 2026 का दूसरा और सब से विवादास्पद संशोधन यह है कि झूठी या दुर्भावनापूर्ण शिकायत पाए जाने पर शिका यतकर्ता के विरुद्ध कोई दंडा त्मक कार्रवाई नहीं होगी। पहले के नियमों और कई विश्व विद्यालयीय कोड आफ कंड क्ट में कम से कम अनुशासना त्मक कार्रवाई का विकल्प खुला रहता था। अब उसे पूरी तरह हटा दिया गया है।
यह प्रावधान आलोचकों के अनुसार कानूनी दुरुपयोग को संस्थागत वैधता देता है। किसी भी जनरल कैटेगरी के व्यक्ति के खिलाफ यदि जाति गत भेदभाव का आरोप लगता है, तो वह दोषी सिद्ध होने से पहले ही सामाजिक रूप से अपराधी मान लिया जाता है। उसकी नौकरी, शोध, पदो न्नति और सामाजिक प्रतिष्ठा सब कुछ दांव पर लग जाता है। लेकिन यदि वर्षों बाद वह निर्दोष साबित होता है, तब भी न्याय अधूरा रह जाता है, क्योंकि जिसने झूठा आरोप लगाया, उस पर कोई जवाब देही नहीं होती।
साथियों बात अगर हम नेचुरल जस्टिस और अनुच्छेद 14 का उल्लंघन इसको सम झने की करें तो, भारतीय संवि धान का अनुच्छेद 14 कानून के समक्ष समानता और कानून के समान संरक्षण की गारंटी देता है। नेचुरल जस्टिस का मूल सिद्धांत है, कोई भी व्यक्ति बिना सुनवाई के दोषी नहीं ठहराया जाएगा और दोष सिद्ध होने पर ही दंड मिलेगा। यूजीसी के नए विनियम इन दोनों सिद्धांतों को कमजोर करते प्रतीत होते हैं।जब एक वर्ग को पूर्ण संरक्षण और दूसरे वर्ग को केवल दंड का सामना करना पड़े, तो यह समानता नहीं, बल्कि संरक्षित असमा नता बन जाती है। न्यायपा लिका ने भी कई फैसलों में कहा है कि सामाजिक न्याय का अर्थ प्रतिशोध नहीं, बल्कि संतुलन है।
यदि झूठी शिकायतों पर कोई अंकुश नहीं होगा,तो यह व्यवस्था अंततः उसी सामाजि क ताने-बाने को नुकसान पहुँचाएगी, जिसे बचाने के लिए यह नियम बनाए गएहैं।
साथियों बात अगर हम संशोधन की स्थिति के बाद शिक्षा के माहौल और सामा जिक ध्रुवीकरण को समझने की करें तो, इन संशोधित नियमों का सबसे बड़ा प्रभाव विश्वविद्यालय परिसरों के शैक्ष णिक वातावरण पर पड़ेगा। शिक्षक और प्रशासक निर्णय लेने से डरेंगे, छात्र खुलकर संवाद करने से हिचकेंगे और हर असहमति को जातिगत चश्मे से देखा जाने लगेगा। इससे विश्वास का संकट पैदा होगा, जो किसी भी ज्ञान- आधारित संस्थान के लिए घातक है। साथ ही, सवर्ण और आरक्षित वर्गों के बीच पहले से मौजूद सामाजिक तनाव और गहरा हो सकता है। यदि न्याय एकतरफा प्रती त होगा, तो प्रतिक्रिया भी सा माजिक स्तर पर असंतुलित होगी। यह स्थिति अंततः उसी सामाजिक न्याय के उद्देश्य को कमजोर कर देगी, जिसके लिए ये नियम बनाए गए हैं।
साथियों बात अगर हम यूजीसी समानता विनियम, 2026 – सुप्रीम कोर्ट में संभा वित चुनौती के संक्षिप्त ढांचे को समझने की करें तो (1) अनुच्छेद 14 (समानता का अद्दिकार) का उल्लंघन, यूजीसी के नए विनियम जाति-आधा रित भेदभाव की शिकायतों में एकतरफा संरक्षण प्रदान करते हैं।
एससी, एसटी और ओबीसी वर्ग के शिकायतक र्ताओं को पूर्ण सुरक्षा दी गई है, जबकि जनरल कैटेगरी के आरोपी व्यक्ति को समान कानूनी संरक्षण नहीं मिलता। झूठी शिकायत सिद्ध होने पर भी शिकायतकर्ता के खिलाफ कोई दंडात्मक प्रावधान न होना, कानून के समक्ष समानता और समान संरक्षण के सिद्धांत का सीधा उल्लंघन है।
(2) नेचुरल जस्टिस (प्राकृ तिक न्याय) का हनन, विनि यमों में आरोपी के लिए प्रभावी सेफगार्ड्स का अभाव है। बिना प्रारंभिक जांच के कठोर संस् थागत कार्रवाई, तथा अंततः शिकायत झूठी पाए जाने पर भी शिकायतकर्ता की जवाब देही न तय करना।
(3) आधार केवल शिकाय तकर्ता की जाति और आरोपी की सामाजिक श्रेणी है, न कि कृत्य की गंभीरता या प्रमाण। सुप्रीम कोर्ट के स्थापित सिद्धांत के अनुसार, कोई भी वर्गीक रण, बुद्धिसंगत आधार और उद्देश्य से तार्किक संबंध पर खरा उतरना चाहिए। यह विनि यम इस कसौटी पर विफल होते हैं।
(4) न्यायिक समीक्षा से बचने का प्रयास, झूठी शिका यतों पर दंड हटाना संस्थागत दुरुपयोग को बढ़ावा देता है और न्यायिक हस्तक्षेप को अप्र भावी बनाता है।
यह रूल आफ लाॅ और डयू प्रोसेस की अव धारणा को कमजोर करता है।
(5) अनुपात हीनता का सिद्धांत, भेदभाव रोकने के उद्देश्य से बनाए गए उपाय अत्यधिक कठोर हैं और कम दखल वाले विकल्प उपलब्ध होने के बावजूद उन्हें नहीं अपनाया गया। इससे अधिकारों पर अनावश्यक और अनुपातहीन प्रतिबंध लगता है।
साथियों बात अगर हम इस मुद्दे को अंतरराष्ट्रीय मान वाधिकार मानकों के संदर्भ से समझने की करें तो यदि हम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देखें, तो संयुक्त राष्ट्र की यूनिवर्सल डिक्लेरेशन आफ ह्यूमन राइ ट्स और इंटरनेशनल कोवनेंट आन सिविल एंड पालिटिकल राइट्स दोनों ही यह स्पष्ट करते हैं कि न्याय प्रक्रिया निष्पक्ष,संतुलित और जवाबदेह होनी चाहिए। किसी भी एंटी -डिस्क्रिमिनेशन कानून में फ्रिवोलस या मैलिशियस शिका यतों के खिलाफ सुरक्षा तंत्र मौजूद होता है। यूरोप अमेरि का और आस्ट्रेलिया जैसे देशों में भी नस्लीय या जातीय भेद भाव के खिलाफ सख्त कानून हैं, लेकिन वहाँ झूठे आरोपों पर दंड का स्पष्ट प्रावधान होता है। भारत में यदि यूजीसी के नियम इस संतुलन को नहीं अपनाते, तो यह अंतरराष्ट्रीय मंच पर भी सवाल खड़े कर सकता है कि क्या भारत का उच्च शिक्षा तंत्र निष्पक्षता के वैश्विक मानकों पर खरा उतरता है।
अतः अगर हम अपरोक्त पूरे विवरण का अध्ययन कर इसका विश्लेषण करें तो हम पाएंगे कि यूजीसी के समानता विनियम, 2026 का उद्देश्य सही है, जातिगत भेदभावका अंत और सुरक्षित शैक्षणिक वाता वरण लेकिन उद्देश्य की पवि त्रता, साधनों की त्रुटियों को नहीं ढकसकती ओबीसी को सुरक्षा देना जरूरी है, लेकिन उसी के साथ न्यायिक संतुल न, उत्तरदायित्व और समानता भी उतनी ही आवश्यक है।
यदि झूठी शिकायतों पर दंड का प्रावधान नहीं जोड़ा गया, तो यह नियम सामाजिक न्याय के बजाय सामाजिक विभाजन का कारण बन सकते हैं। संविधान का अनुच्छेद 14 और नेचुरल जस्टिस केवल कानूनी शब्द नहीं, बल्कि भार तीय लोकतंत्र की आत्मा हैं।
यूजीसी और सरकार की जिम्मेदारी है कि वे इस आत्मा का सम्मान करें और नियमों में आवश्यक संशोधन कर न्याय को संतुलित, निष्पक्ष और विश्वसनीय बनाएं।

ताजा खबरें