(दिव्यांशी भदौरिया)
वैसे को आंवला खाना सेहत के लिए काफी फायदे मंद माना जाता है। यह विटा मिन सी और एंटी आक्सीडें ट से भरा होता है। आमतौर पर बच्चों को आंवला खाना पसंद नहीं होता है। लेकिन आप इस तरह से आंवले की टेस्टी चटनी बनाएंगे, तो आप इसे खाने के साथ खा सकते हैं। आइए आपको इसे बनाने की विधि बताते हैं। आंवला सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है, डाक्टर भी आंवला खाने की सलाह देते हैं। क्योंकि इसमें भरपूर मा त्रा में विटामिन सी और एंटी आक्सीडेंट पाया जाता है। सर्दियों में आंवला खाना काफी फायदेमंद माना जाता है। इसके सेवन से कई समस्याओं से छुटकारा मिल जाता है। आंवले का स्वाद खट्टा होते है, जिस वजह से बच्चों को इसे खाना पसंद नहीं करते हैं। अगर आप घर पर आंवले की चटपटी चटनी बनाएंगे तो इसे सभी लोग खाना पसंद करेंगे।
आइए आपको बताते हैं इसे बनाने का तरीका। आंवले की चटनी बनाने के लिए सामग्री 1/2 किलो आंवला 1 बड़ा चम्मच तेल 1 बड़ा चम्मच पंचफोरन ( मेथी दाना, कलौंजी, जीरा, काली सरसों और सौंफ बीज का मिक्स)1 चम्मच साबुत धनिया के बीज आधा चम्मच से भी कम हिंग पाउडर 1/2 कप गुड़ 1 चम्मच मिर्च पाउडर 1 चम्मच हल्दी पाउडर 1 चम्मच द्दनिया पाउडर 1 चम्मच काला नमक 1 चम्मच अदरक कटा हुआ कैसे बनाएं आंवला की चटनी सबसे पहले आंवला को मीडि यम आंच पर 10-15 मिनट भाप में पकाएं। जब आंवले नरम हो जाएं तो इसके बीज निकालकर आंवले का गूदा को अलग कर लें। अब एक पैन में 1 बड़ा चम्मच तेल लें, उसमें 1 चम्मच मेथी दाना, कलौंजी, जीरा, काली सरसों और सौंफ बीज डालें। इसके बाद 1 चम्मच साबुत द्दनिया के बीज और थोड़ा सा हींग पाउडर डालें।
फिर आप इस में उबले हुए आंवले डालें और 5 मिनट तक अच्छे से भून लें। अब आप इसमें आधा कप गुड़ डाल दें। इसको आप मध्यम आंच पर तब तक पकाएं जब तक गुड़ पिघल न जाए और मिक्स थोड़ा गाढ़ा न हो जाए।
जब यह गाढ़ा हो जा एगा तो इसे धीमी आंच पर रखें। फिर आप इसमें मिर्च पाउडर, हल्दी पाउडर, धनि या पाउडर और काला नमक डालें। फिर बारीक कटा हुआ अदरक भी इसमें मिला दें। अच्छे से मिक्स के बाद आप की आंवले की चटनी तैयार है। इसे रोटी, पराठा, चावल के साथ सर्व करें।
इस तरह से बनाएं आंवले की स्वादिष्ट चटनी, बच्चों से लेकर बड़ों सबको आएगी पसंद
