(बीके सिंह) सीतापुर। भारतीय जनता पार्टी के तत्वाधान में जिले की लहरपुर विधानसभा में पार्टी कार्यालय का उद्घाटन पूजा पाठ एवं विधि विधान से किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में निवर्तमान सांसद व राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष राजेश वर्मा एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में पार्टी के जिला अध्यक्ष राजेश शुक्ला उपस्थित रहे इस अवसर पर अपने भाषण में मुख्य अतिथि राजेश वर्मा ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी लगातार जनविश्वास को प्राप्त कर सभी परीक्षाओं को जीत रही है आगामी समय में 2027 में होने वा ला विधानसभा चुनाव पार्टी के लिए एवं कार्यकर्ताओं के लिए बहुत अहम है देश की आंतरिक और अंतरराष्ट्रीय पटल की वर्तमान व्यवस्थाएं देखकर यह हर व्यक्ति कह सकता है कि भारत के हर राज्य में कमल खिलना आवश्यक है। ऐसे में उत्तर प्रदेश मे 2027 में भारतीय जनता पार्टी का कमल खिलेगा और उसी की तैयारी में पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता एवं पदाधि कारी अपने दायित्व का निर्वहन कर रहा है आज लहरपुर में पार्टी कार्यालय उद्घाटन के साथ ही लहरपुर विधान सभा में भाजपा के कमल खिलाने की रणनीति का कार्य भी प्रारंभ हो गया है और आने वाले समय में यहां कमल खिलेगा अपने उद्बोधन में जिला अध्यक्ष राजेश शुक्ला ने बताया कि आगामी विधान सभा चुनाव में सीतापुर की 9 विधानसभाओं में भाजपा की जीत सुनिश्चित हो इसके लिए हम सभी कार्यकर्ताओं ने अपना कार्य प्रबंध करना शुरू कर दिया है अब हमें गांव -गांव जाकर जन-जन को भाजपा के साथ जोड़कर 2027 में विजय की वह इबारत लिखनी है जिससे प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा बनाई गई उत्तम व्यवस्थाएं संचालित रह सके उन्होंने बताया कि लहरपुर विधान सभा में भाजपा की जीत का प्रण लेकर ही हर कार्यकर्ता आज घर जाए जिससे आने वाले समय में लहरपुर विधानसभा में जीत का कीर्तिमान स्थापित हो कार्यक्रम में बोलते हुए निवर्तमान विधायक सुनील वर्मा ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी भारत के प्रत्येक व्यक्ति की पार्टी है वह सभी के विकास के लिए प्रतिबद्ध है लहरपुर विधानसभा में मैंने अपने कार्यकाल में जन-जन के विकास का प्रयास किया था और आने वाले समय में 2027 में भारतीय जनता पार्टी की जीत के साथ ही रुके हुए विकास कार्यों को पुनः प्रारंभ किया जाएगा इस अवसर पर लहरपुर मंडल के अध्यक्ष कार्यकर्ता समर्थक एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।
लहरपुर में पार्टी कार्यालय का हुआ उद्घाटन
