(अनिल शेट्टी) जींद। पुलिस अधीक्षक जींद श्री कुलदीप सिंह भा.पु.से ने प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि थाना सदर सफीदों में मुक दमा नंबर 22 दिनांक 27.01.2026, धारा 309(4) ठछै के तहत दर्ज मामले में पुलिस ने त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई करते हुए अहम खुलासा कि या है।
पुलिस अधीक्षक जींद ने बताया कि दिनांक 26ध्27.01.2026 की रात्रि को सन्नी वासी पटियाला चैक, जींद तथा संदीप वासी रामरा भैण द्वारा शिकायत दी गई कि वे केसरी इंटरप्राइजेज, दिल्ली (मालिकदृऋषभ अग्रवाल) से चांदी के गहने (लोकेट व अंगूठी) लेकर मार्केटिंग का कार्य करते थे जब वे मार्केटींग करके सफीदों से जींद आ रहे थे तो गांव बूढ़ा खेड़ा में पेट्रोल पंप के नजदीक दो मोटरसाइकिलों पर सवार चार अज्ञात व्यक्तियों ने उनसे चां दी के गहनों से भरा बैग लूट लिया। शिकायतकर्ता सन्नी की शिकायत के आधार पर थाना सदर सफीदों में तुरंत मामला दर्ज कर गहनता से जांच शुरू की गई। गहन पूछताछ एवं तकनीकी जांच में सामने आया कि दोनों शि कायतकर्ताओं द्वारा योजना बद्ध तरीके से लूट की झूठी सूचना देकर मामला दर्ज कर वाया गया था। पुलिस की सख्त पूछताछ में सन्नी व संदीप ने स्वयं स्वीकार किया कि लूट की घटना पूरी तरह मनगढ़ंत थी। पुलिस ने दोनों की निशानदेही पर उनके मित्र राहुल वासी सफीदों के घर से कुल 7 किलो 906 ग्राम चांदी बरामद की। मामले में पुलिस द्वारा नियमानुसार आ गामी कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। पुलिस अधीक्षक जींद ने कहा कि “जींद पुलिस आम नागरिकों की सुरक्षा एवं सेवा के लिए 24×7 तत्पर है। आमजन से अनुरोध है कि किसी भी प्र कार की झूठी, भ्रामक अथ वा मनगढ़ंत सूचना पुलिस को न दें। ऐसी सूचनाओं से पुलिस के समय व संसाधनों का दुरुपयोग होता है, जिस से वास्तविक जरूरतमंदों को सहायता मिलने में बाधा उत्प न्न होती है।” उन्होंने आगे कहा “यदि किसी नागरिक के साथ वास्तव में कोई अप राध या अप्रिय घटना घटित होती है, तो बिना किसी भय या संकोच के तुरंत पुलिस को सूचित करें। पुलिस प्रत्येक सच्ची शिकायत पर निष्पक्ष, त्वरित एवं कानूनी कार्रवा ई करने के लिए प्रतिबद्ध है।
सोना चांदी की झुठी सूचना का जींद पुलिस ने किया पर्दाफाश – कुलदीप सिंह पुलिस अधीक्षक जींद
