(मनोज मौर्य)
ऊँचाहार रायबरेली।
विकासखंड क्षेत्र के ग्राम पंचायत खलिकपुर कला में कड़ाके की ठंड के बीच ग्राम प्रधान प्रदीप मौर्य ने सराहनीय पहल करते हुए जरूरतमंदों को राहत पहुंचाई। ग्राम सभा के असहाय, गरीब, दिव्यांग और निर्धन परिवारों को कंबल वितरित किए गए। कंबल पाकर ठंड से जूझ रहे लोगों के चेहरे पर खुशी साफ दिखाई दी। कार्यक्रम स्थल पर बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। ग्राम प्रधान प्रदीप मौर्य ने स्वयं आगे बढ़कर जरूरतमंदों को कंबल सौंपे और उनसे बात चीत कर उनकी समस्याएं भी सुनीं। इस दौरान उन्होंने बताया कि कंबल वितरण कोई एक दिन का कार्यक्रम नहीं है, बल्कि वह पिछले वर्ष से लगातार हर सर्दी के मौसम में यह कार्य करते आ रहे हैं, ताकि गांव का कोई भी असहाय व्यक्ति ठंड में परेशान न हो।
ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान की इस मानवीय पहल की खुले दिल से सराहना की। लोगों का कहना था कि ऐसे कार्यों से समाज में आपसी सहयोग और भाईचारे की भावना मज बूत होती है। बुजुर्गों, दिव्यांगों और गरीब परिवारों ने कंबल पाकर ग्राम प्रधान का आभार व्यक्त किया।
कुल मिलाकर खलिकपुर कला ग्राम पंचायत में किया गया यह कंबल वितरण कार्य क्रम न केवल राहत देने वाला रहा, बल्कि यह संदेश भी दे गया कि यदि जनप्रतिनिधि संवे दनशील हों तो समाज के अं तिम व्यक्ति तक मदद आसानी से पहुंचाई जा सकती है।
कड़ाके की ठंड में खलिकपुर कला में कंबल वितरण, ग्राम प्रधान की पहल की सराहना
