Breaking News

बदाली खेड़ा में मकर संक्रांति पर खिचड़ी भोज का आयोजन

(सन्तोष उपाध्याय)
सरोजनी नगर। राजधानी लखनऊ में दिन गुरुवार को सरोजनी नगर द्वितीय 18 बदाली खेड़ा के निवासी आलोक श्रीवास्तव सेक्टर संयोजक, रितेश दुबे बूथ अध्यक्ष,तथा वहां के अन्य निवासी गणों के द्वारा आज बदाली खेड़ा में खिचड़ी भोज का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर महिलाओं ने व संगठन के पदाधिकारियों ने बढ़-चढ़कर खिचड़ी भोज में भाग लिया इस अवसर पर आलोक जी ने बरमदेव बाबा की पूजा अर्चना कर खिचड़ी अर्पित की तत्पश्चा त् कन्याओं को पहले खिचड़ी खिला कर सार्वजनिक खिचड़ी भोज प्रारंभ किया।
इस धार्मिक महत्व पूण्य काल और सूर्य उपासना का विशेष समय शास्त्रों के अनु सार मकर संक्रांति पर किया गया दान, स्नान जप तप और पूजा पाठ सौ गुना फलदायी माना जाता है। श्रीवास्तव ने सूर्य और प्राकृतिक तथा क्षेत्र वासियों का आभार व्यक्त कर ते हुए कहा की सामाजिक एकता, खुशियां और मिठास बांटने का यह सबसे सुंदर अवसर है और कहां कि आज लखनऊ शहर में घर-घर खिचड़ी तिलकुट और चिक्की की महक फैलेगी तथा आस मान मे रंग-बिरंगी पतंगो से सजा रहेगा और लोग सूर्य को अर्ध देकर नई शुरुआत की कामना करेंगे।
मकर संक्रांति हमें सिखा ती है कि जीवन में बदलाव आवश्यक है जैसे सूर्य उत्तरा यण की ओर बढ़ता है वैसे ही हमें भी नकारात्मकता छोड़ कर सकारात्मक, सत्य और प्रेम की ओर बढ़ना चाहिए।

ताजा खबरें