Breaking News

रायबरेली में होगा कर्पूरी ठाकुर सम्मान समारोह

(जितेंद्र सविता)
रायबरेली। भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर के विचारों को जन-जन तक पहुँचाने के उद्देश्य से “कर्पूरी ठाकुर समान समारोह” का आयोजन शनिवार, 24 जनवरी 2026 को प्रातः 10 बजे गोल्डेन उत्सव लान, निकट आईटीआई कालेज, गोरा बाजार, रायबरेली में किया जाएगा। इस समारोह का आयोजन युवा नेता ऋषभ सेन “दीप” मास्टर अभिषेक ठाकुर, जितेंद्र सविता (पत्रकार), सचिन नन्दवंशी (पत्रकार), जन सेवक चंदर के नेतृत्व में किया जा रहा है। आयोजकों ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य सामाजिक समानता, पिछड़े और वंचित वर्गों के अधिकार तथा कर्पूरी ठाकुर के विचारों को नई पीढ़ी तक पहुँचाना है।
कार्यक्रम में क्षेत्र के बुद्धि जीवी, सामाजिक कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में युवा शामिल होंगे। आयोजकों का कहना है कि यह समारोह केवल श्रद्धांजलि नहीं बल्कि सामाजिक परिवर्तन की दिशा में एक मजबूत कदम है।

ताजा खबरें