Breaking News

स्वामी विवेकानंद जयंती पर सरस्वती विद्या मंदिर में सूर्य नमस्कार महायज्ञ का भव्य आयोजन

(मनोज मौर्य) ऊंचाहार, रायबरेली। सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज, ऊर्जा विहार में स्वामी विवेकानंद जयंती के अवसर पर सूर्य नमस्कार महायज्ञ का आयोजन श्रद्धा और अनुशासन के साथ किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में शारीरिक, मान सिक एवं नैतिक विकास की भावना को मजबूत करना रहा। इस आयोजन में विद्यालय के सभी उपस्थित आचार्य, आचा र्या बहनों तथा भैया-बहनों ने पूरे उत्साह और अनुशासन के साथ सहभागिता की। कार्यक्रम के संयोजक के रूप में शारीरिक आचार्या पूजा सिंह जी एवं संजू सिंह जी की महत्वपूर्ण भूमिका रही। कार्यक्रम में माननीय प्रधाना चार्य दीपक कुमार सिंह जी के साथ जय सिंह जी, अमरेंद्र प्रताप सिंह जी, अनुराग जी एवं विजय प्रताप जी की गरि मामयी उपस्थिति रही। सूर्य नमस्कार के माध्यम से विद्यार्थि यों को स्वामी विवेकानंद के आदर्शोंकृस्वास्थ्य, अनुशासन और राष्ट्रसेवाकृका संदेश दिया गया। आयोजन का वातावरण ऊर्जा, सकारात्मकता और प्रेरणा से परिपूर्ण रहा।

ताजा खबरें