Breaking News

18 जनवरी को विशाल हिंदू सम्मेलन का आयोजन, राष्ट्रीय विचारक पुष्पेंद्र कुलश्रेष्ठ होंगे मुख्य वक्ता’

(संदीप सक्सेना) बलरामपुर। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की स्थापना के 100 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में देशभर में शताब्दी वर्ष के अंतर्गत विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में आ गामी 18 जनवरी को विशाल हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। यह सम्मेलन सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज, बलरामपुर (सिटी पैलेस के निकट) के प्रांगण में दोपहर 12 बजे से प्रारंभ होगा। कार्यक्रम में राष्ट्रीय विचा रक पुष्पेंद्र कुल श्रेष्ठ मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहेंगे। सम्मेलन में श्रीमद् जगतगुरु स्वामी ओम प्रपन्ना चार्य मानस किंकर जी महाराज मुख्य अतिथि के रूप में शा मिल होंगे, कार्यक्रम की अध्यक्षता महाराजा बलरामपुर श्री जयेंद्र प्रताप सिंह करेंगे।
उक्त कार्यक्रम का आयोज न समस्त हिन्दू समाज के द्वारा किया जाएगा। उक्त जानकारी प्रोफेसर जे पी पांडेय, नीलम णि शुक्ल एवं मनीष कुमार द्वारा संयुक्त रूप से प्रेस कान् फ्रेंस के माध्यम से दिया गया।

ताजा खबरें