Breaking News

म्यूल खातों के जरिए साइबर फ्राॅड करने वाली गैंग का एक वांछित आरोपी गिरफ्तार

(मनोज मौर्य)
रायबरेली। साइबर अपराद्द के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत रायबरेली पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। थाना साइबर क्राइम पुलिस टीम ने म्यूल खाते खुल वाकर साइबर ठगी की रकम का लेन-देन कराने वाली गैंग के एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई साइबर फ्रॉड से जुड़े एक मामले में की गई है, जिस में पीड़ित द्वारा थाना साइबर क्राइम में शिकायत दर्ज कराई गई थी। पुलिस अधीक्षक राय बरेली डा. यशवीर सिंह के निर्देशन में, अपर पुलिस अधी क्षक संजीव कुमार सिन्हा के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी नगर अरुण कुमार नौहवार के नेतृत् व में पुलिस टीम ने तकनीकी माध्यमों का प्रयोग करते हुए 12 जनवरी 2026 को आरोपी तुषार सोन कर पुत्र राधेश्याम सोनकर, निवासी गुलाब रोड, थाना कोतवाली नगर, राय बरेली को गिरफ्तार किया।
पुलिस ने बताया कि इस मामले में पहले ही दो अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। पकड़े गए आरोपी के खिलाफ आव श्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है। रायबरेली पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि अनजान काल, लिंक या लुभावने आफरों से सतर्क रहें और किसी भी प्रकार की साइबर ठगी की जानकारी साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 या नजदीकी थाने में दें।

ताजा खबरें