(मनोज मौर्य)
रायबरेली। नसीराबाद थाना क्षेत्र में लगातार हो रही मोटरसाइकिल चोरी की घटनाओं का पुलिस ने सफल खुलासा करते हुए दो अभि युक्तों को गिरफ्तार किया है। थाना नसीराबाद पुलिस टीम ने संदिग्ध व्यक्ति और वाहन चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए चोरी की मोटरसाइकिलों के साथ दो शातिर चोरों को दबोच लिया।
पुलिस के अनुसार बीते दिनों नसीराबाद थाना क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों से तीन मोटरसाइकिल चोरी की शिकायतें दर्ज की गई थीं, जिनकी विवेचना चल रही थी। इसी क्रम में 13 जनवरी 2026 को पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए वीरेन्द्र सिंह पुत्र मुल्कराज, निवासी खोतलाही मजरे छतोह और वृजेन्द्र सिंह पुत्र राजेन्द्र सिंह, निवासी पूरे मर्दन सिंह का पुरवा मजरे चतुरपुर, थाना नसीराबाद, राय बरेली को गिरफ्तार किया।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की गई दो मोटरसाइकिलें और एक मोटर साइकिल का चेचिस बरामद किया है। पकड़े गए अभियुक्तों के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा रहा है।
इस कार्रवाई में नसीराबाद थाना पुलिस टीम की अहम भूमिका रही।
पुलिस प्रशासन ने आम जनता से अपील की है कि संदिग्ध गतिविधियों की सूच ना तुरंत पुलिस को दें, ताकि अपराध पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सके।
नसीराबाद पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी करने वाले दो शातिर चोर किए गिरफ्तार
