Breaking News

प्रियंका गांधी के जन्मदिवस पर नगर कांग्रेस ने किया कंबल वितरण

(मनोज मौर्य)
सलोन, रायबरेली। प्रियंका गांधी के जन्मदिवस के अवसर पर नगर कांग्रेस कमेटी द्वारा नगर के विभिन्न वार्डों में गरीबों, विधवाओं, वृद्ध महिलाओं एवं जरूरतमंद लोगों को कंबल वितरित किए गए। इस दौरान भीषण ठंड में पांच दर्जन से अधिक कंबलों का वितरण किया गया, जिससे जरूरत मंदों के चेहरों पर राहत और खुशी देखने को मिली।
कंबल वितरण कार्यक्रम के दौरान नगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं सभासद अयाज अहमद ने कहा कि गरीबों की सेवा ही सच्चा परोपकार है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा से जरूरतमंदों के साथ खड़ी रही है और आगे भी समाज के कमजोर वर्गों की सेवा करती रहेगी।
इस अवसर पर पूर्व प्रत्या शी अर्जुन पासी, कांग्रेस प्रभारी अशोक शुक्ला, जिला सचिव निजाम अंसारी, चैधरी अख्तर समीम, दिग्विजय सिंह, सभा सद फिरोज अहमद, समीर आलम, जुनैद अहमद सिद्दीकी, खुर्शीद आलम अंसारी सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम में सहयोग और सेवा की भावना दिखाई दी।

ताजा खबरें