(राममिलन शर्मा)
रायबरेली। विगत चार दिवसों से विकास खंड सलोन के समस्त पंचायत सहायकों का चार दिवसीय प्रशिक्षण का सफलतापूर्वक समापन हुआ। विगत चार दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रथम दिवस सह यक विकास अधिकारी महोदय के द्वारा प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। तदोपरांत सम स्त आए हुए पंचायत सहायकों का ट्रेनिंग मैनेजमेंट पोर्टल पर पंजीकरण करने के उपरांत पहले दिवस ग्राम सभा एवं ग्राम पंचायत के गठन, बैठक एवं कोरम की संपूर्ण जानकारी और साथ में ग्राम पंचायत की समस्त 6 स्थाई समितियां एवं उनके कार्य के बारे में पंचायत सहायकों को बताया गया स इसके बाद में सतत विकास लक्ष्यों का स्थानीयकरण विषय क जिसमें की 9 थीम के संबं ध में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। द्वितीय दिवस में पंचायत विकास सूचकांक, राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार के विषय में बताया गया। एवं ग्राम सचिवालय के अंतर्गत कामन सर्विस सेंटर, सीएससी का संचालन, सिविल रजिस्ट्रेशन सिस्टम (सी.आर.एस) केंद्रीय 15 वित्त एवं पंचम वित्त की जान कारी एवं मातृ भूमि योजना के संबंध में जानकारी प्रदान की गई। तृतीय दिवस में ग्राम पंचायत विकास योजना जीपी डीपी की प्रक्रिया, समस्त चारण, पंचायत पुरस्कार, ई ग्राम स्वराज, पंचायत कल्याण कोष, मुख्यमंत्री पंचायत प्रोत्साहन पुरस्कार, बहुउद्देशीय पंचायत भवन एवं अंत्येष्टि स्थल निर्माण, स्वच्छ भारत मिशन, ठोस एवं द्रव्य अपशिष्ट प्रबंधन, ओडीएफ प्लस आदि के संबंध में संपूर्ण जानकारी प्रदान की गई।
अंतिम दिवस में पीएफएम एस, कंप्यूटर के समस्त उपकर णों की जानकारी, कंप्यूटर का संचालन, साथ में एमएस आफिस, के अंतर्गत एमएस वर्ड एम एस, एक्सल, एवं एमएस पावर प्वाइंट, ईमेल बनाना, अकाउंट तैयार करना, विभागीय वेबसाइट का एक्सपोलर करना, इन समस्त विषयों पर संपूर्ण और तथ्यपरक जानकारी लखनऊ मंडल के राज्य प्रशिक्षक संजीव कुमार मिश्रा और नीतीश श्रीवा स्तव के द्वारा प्रदान की गई और अंतिम दिवस ई अटेंडेंस, पेमेंट गेटवे, ई ग्राम स्वराज पोर्टल पर पेमेंट कैसे किया जाता है इसका क्या उपयोग है इस बारे में डिस्ट्रिक्ट कंसल्टेंट एवं जिला कार्यक्रम प्रबंधक अनिकेत जी के द्वारा प्रशिक्षार्थियों को बताया गया। तदोपरांत आनलाइन पोस्ट टेस्ट एवं प्रमाण पत्र वितरण हुआ स इस अवसर पर रायबरेली के पंचायती राज अधिकारी श्री सौम्यशील सिंह जी एवं जनपद के संस्थान के कर्म चारी एवं समस्त पंचायत सहा यक उपस्थित रहे।
रायबरेली में पंचायत सहायकों के चार दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का हुआ समापन
