Breaking News

इंडस्ट्रियल एरिया मक्का खेड़ा में बालाजी का भव्य भंडारा

श्रद्धा, सेवा और विकास का अद्भुत संगम

(सन्तोष उपाध्याय)
सरोजनी नगर। राजधानी लखनऊ के सरोजनीनगर क्षेत्र स्थित इंडस्ट्रियल एरिया मक्का खेड़ा में दिनांक 13.01.2026 को श्री बालाजी महाराज के पावन अवसर पर बूथ अध्यक्ष श्री सतीश साहू द्वारा भव्य भंडारे का आयोजन श्रद्धा एवं सेवा भाव के साथ किया गया। इस धार्मिक एवं सामाजिक आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं एवं क्षेत्रवासियों ने सहभागिता करते हुए प्रसाद ग्रहण किया और पुण्य लाभ अर्जित किया। इस अवसर पर क्षेत्र की माननीय पार्षद श्रीमती गीता देवी गुप्ता जी की गरिमामयी उपस्थिति विशेष रूप से रही। पार्षद जी ने विधिवत प्रसाद ग्रहण किया तथा क्षेत्रवासियों के साथ बैठकर भंडारे में सम्मि लित होकर आयोजन की सरा हना की। उन्होंने अपने उद्बो धन में कहा कि धार्मिक आयो जनों के साथ-साथ क्षेत्र के सर्वांगीण विकास पर भी निरं तर कार्य किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि सड़क, सफाई, प्रकाश व्यवस्था, पेयजल और मूलभूत सुवि द्दाओं को मजबूत करने के लिए नगर निगम स्तर पर लगातार प्रयास जारी हैं और आने वाले समय में क्षेत्र में और भी विकास कार्य देखने को मिलेंगे।
कार्यक्रम के दौरान माननीय पार्षद जी ने अपने उद्बो धन में कहा कि ऐसे धार्मिक एवं सामाजिक आयोजन समाज में आपसी भाईचारे, सद्भाव और सेवा भावना को सशक्त बनाते हैं। उन्होंने आयो जक श्री सतीश साहू की सामा जिक सक्रियता, संगठनात्मक क्षमता और धार्मिक आस्था की मुक्तकंठ से प्रशंसा की। भंडारे के दौरान आयोजक श्री सतीश साहू की माता जी श्रीमती लज्जावती देवी भी उपस्थित रहीं। उनका स्नेहिल आशीर्वाद आयोजन को विशेष गरिमा प्रदान करता नजर आया। पूरे आयोजन के दौरान श्रद्धा, भक्ति और उत्साह का वातावरण बना रहा।
आयोजन में व्यवस्था, स्वच् छता एवं सेवा भाव की सभी उपस्थितजनों ने सराहना की। यह भव्य भंडारा न केवल द्दार्मिक आस्था का प्रतीक बना, बल्कि सामाजिक समरसता, जनसेवा और विकास के संकल् प का भी प्रेरणादायी उदाह रण प्रस्तुत करता नजर आया।

ताजा खबरें