(राममिलन शर्मा)
रायबरेली। जिलाधिकारी हर्षिता माथुर ने बताया है कि आयुक्त महोदय, लखनऊ मण्डल लखनऊ के कार्यालय आदेशानुसार लखनऊ मण्डल के जनपदों में नगर पालिका परिषद की सीमा क्षेत्रान्तर्गत रहने वाले आम नागरिकों की दैनिक जीवन से जुड़ी मूलभूत सुविधाओं जैसे स्ट्रीट लाइट, रोडध्नाली निर्माण, जलापूर्ति, सीवरेज, ट्रैफिक, अतिक्रमण, नालियों में साफ-सफाई की समस्या, आवासित स्थलों में जलभराव, हाउस टैक्स, म्यूटे शन, जन्मध्मृत्यु प्रमाण पत्र आदि विभिन्न समस्याओं के निराकरण हेतु प्रत्येक माह के अन्तिम मंगलवार को नाग रिक सुविधा दिवस आयोजित करने के निर्देश हैं।
जिलाधिकारी ने आयुक्त महोदय, लखनऊ मण्डल लखनऊ द्वारा दिये गये निर्देश के क्रम में नागरिक सुविधा दिवस के आयोजन के लिए वर्तमान कैलेंडर वर्ष 2026 के प्रत्येक माह के अन्तिम मंगल वार हेतु नगर पालिका परिषद रायबरेली का (जनवरी से जून 2026 तक) छः माह का रोस्टर निर्धारित किया गया है।
निर्धारित रोस्टर के अनुसार 27 जनवरी को नगर पालिका परिषद रायबरेली में अपर जिला धिकारी (प्रशासन) की अध्यक्ष ता में नागरिक सुविधा दिवस का आयोजन किया जायेंगा। इसी प्रकार 24 फरवरी को अपर जिलाधिकारी (न्यायिक), 31 मार्च को अपर जिलाधि कारी (वि0रा0), 28 अप्रैल को जिलाधिकारी, 26 मई को अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) एवं 30 जून 2026 को अपर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में नागरिक सुविधा दिवस का आयोजन किया जायेंगा।
नागरिक सुविधा दिवस का छः माह का रोस्टर जारी
