Breaking News

उद्यमिता जगरुकता कार्यक्रम का हुआ शुभारम्भ

(राममिलन शर्मा)
रायबरेली। सूक्ष्म, लघु एवम् मध्यम उद्यम मंत्रालय, भारत सरकार और भारतीय उद्यमिता विकास संस्थान (ई-डी-आई -आई), अहमदाबाद के द्वारा एक दिवसिय उद्यमिता जगरु कता कार्यक्रम का उद्घाटन दिनांक 07 दिसम्बर 2026 को रूरल एंड सोशल डेवलपमेंट इंस्टिट्यूट, रायबरेली में क्प्ब् -रायबरेली से अनीता गौतम, बिरला कारपोरेशन लिमिटेड रायबरेली से बिस्वजीत साहो, विश्वास संसथान के सचिव बिपिन बाजपाई व रूरल एंड सोशल डेवलपमेंट इंस्टिट्यूट के सचिव विकास बाजपाई एवम् ई. डी. आई. आई. के फैकल्टी श्री पी. एन. श्रीवास्तव द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया।
भारतीय उद्यमिता विकास संस्थान पूरे देश में इस तरह के कार्यक्रमों का आयोजन कर रहा है। इसी क्रम में भारतीय उद्यमिता विकास संस्थान के उत्तर क्षेत्रीय कार्यालय, लखनऊ के अन्तर्गत रूरल एंड सोशल डेवलपमेंट इंस्टिट्यूट रायबरेली में इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस उद्यमिता जगरुकता कार्यक्रम मे कुल 62 महिला प्रतिभागि भाग लिये। सभी महिला प्रतिभा गी सम्भवीत उद्यमी हैं।
प्रतिभागियो को संबोधित करते हुए कार्यक्रम मे उपस्थित बिरला प्रतिनिधि बिस्वजीत साहो ने कहा कि इस कार्यक्रम से जनपद के लोगों में जागरू कता आयेगी और वे बेहतर उद्यमी बनने के बारे में जागरूक होंगे। चल रही योजनाओ के बारे में जानकारी दी साथ ही महिलाओं में कौशल विकास के फायदे की जानकारी दी।
उद्यम प्रोत्सहन केंद्र (क्प्ब्) से अनीता गौतम ने जनपद में संचालित योजनाओ जैसे प्रधानमंत्री रोजगार सृजन यो जना (पीएमईजीपी), मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना (डल् ैल्), माटी कला विकास योज ना आदि, योजना की पात्रता, ऋण की सीमा और आवेदन प्रक्रिया, विभागीय सहायता एवं कौन कौन से कार्य योज ना में नहीं शामिल हो सकते है की पूरी जानकारी दी गई।
आगे कार्यक्रम में विश्वास संस्थान से आये बिपिन बाजपेई ने महिलाओं उन्होंने कहा कि वर्तमान में महिलाएं हमारे समाज की रीढ़ हैं महिलाओं के नेतृत्व में कई उधमो का विकास बड़े पैमाने पर हो रहा है व वर्तमान में महिला उधमियों को कौन सी सहायता सरकार से प्राप्त हो सकती है इस पर भी जान कारी दी।
कार्यक्रम में आये रूरल एंड सोशल डेवलपमेंट इंस्टिट्îूट के सचिव विकास बाजपेई ने सभी का स्वागत करते हुए कहा की इस तरह के कार्यक्रम से महिलाओ में नयी उर्जा का संचार होगा व ये महिलाये आने वाले समय की उधमी है।
इसके अलावा श्री पी एन श्रीवास्तव ने भारतीय उद्यमिता विकास संस्थान (ईडीआई आई) के बारे में बताया कि ईडीआईआई की स्थापना 1983 में आई.डी.बी.आई. बैंक लिमि टेड, स्टेट बैंक आफ इंडिया, आई. एफ. सी. आई. और आई. सी. आई. सी. आई. बैंक एवम् अन्य वित्तीय संस्थानों द्वारा स्थापित एक अखिल भारतीय संस्थान हैं जो उद्यमिता विकास, प्रशिक्षण, शिक्षा और अनुसंधान एवं उद्यमिता को बढ़ावा देने के क्षेत्र में एक नेश नल रिसोर्स आर्गेनाइजेशन है। संस्थान को गुजरात सरकार के शिक्षा विभाग द्वारा राष्ट्रीय महत्व के संस्थान के रूप में भी सूचीबद्ध किया गया है। यह अहमदाबाद स्थित अपने प्रधान कार्यालय तथा देश भर में सात क्षेत्रीय कार्यालयों एवं शाखाध्परियोजना कार्यालयों द्वारा संचालित हो रहा है और संस्थान द्वारा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी उद्यमिता विकास केंद्र स्थापित किए हैं।
साथ ही पी एन श्रीवास्तव उद्यमी के गुण, उद्यमी बनने के फायदे आदि के बारे में विस्तृत जानकारी दिया।

ताजा खबरें