Breaking News

छात्रों ने जारो एजुकेशन के कैंपस भर्ती अभियान में हासिल की उल्लेखनीय सफलता

(बुलेट संवाददाता) लखनऊ। नेशनल पी.जी. कालेज, लखनऊ ने एक बार फिर अपनी शैक्षणिक उत्कृष्टता एवं उद्योग जगत से सशक्त जुड़ाव का परिचय दिया है। कॉलेज के विद्यार्थियों ने जारो एजुकेशन (श्रंतव म्कनबंजपवद) द्वारा आयोजित कैंपस भर्ती अभियान में उल्लेखनीय सफलता प्राप्त की है। कालेज के ट्रेनिंग एवं प्लेसमेंट सेल (ज्-च् ब्मसस) द्वारा जारो एजुकेशन का कैंपस रिक्रूटमेंट ड्राइव सफलतापूर्वक आयोजित किया गया। इस भर्ती प्रक्रिया में लगभग 70 विद्या र्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस भर्ती अभियान के अंतर्गत अंशिका गुप्ता, बी.काॅम. (आनर्स), सत्र 2023दृ26 तथा मो. अहमद रजा, बी.काॅम., सत्र 2023दृ26 का चयन 10.16 लाख प्रतिवर्ष के वेतन पैकेज पर हुआ। इस अवसर पर नेशनल पी.जी. कालेज के प्राचार्य डा. देवेंद्र कुमार सिंह ने चयनित विद्यार्थियों को हार्दिक आशीर्वाद एवं शुभकामनाएँ प्रदान करते हुए कहा कि यह उपलब्धि विद्यार्थियों की मेहनत, लगन तथा कॉलेज के सकारात्मक शैक्षणिक वातावरण का परिणाम है। उन्होंने विद्यार्थियों से अपने भावी व्यावसायिक जीवन में नैतिक मूल्यों, अनुशासन एवं उत्कृष्टता को बनाने का आह्वान किया।

ताजा खबरें