Breaking News

डीएम ने जगना गांव पहुंचकर सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं

पंचायत भवन, आंगनबाड़ी केंद्र समेत विकास कार्यों का किया स्थलीय निरीक्षण, लापरवाही पर नोटिस के निर्देश
(बीके सिंह)
सीतापुर। ग्रामीण क्षेत्रों में विकास कार्यों और मूलभूत सुविधाओं की स्थिति परखने के लिए जिलाधिकारी डा0 राजागणपति आर. ने विकास खंड ऐलिया की ग्राम पंचायत जगना का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को प्राथ मिकता के आधार पर समस्या ओं का त्वरित निस्तारण करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने सबसे पहले पंचायत भवन का निरीक्षण किया।
उन्होंने पुस्तकालय, सचिव कक्ष सहित अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। पुस्तकालय की व्यवस्थाओं में सुधार की आवश्यकता मिलने पर ग्राम सहायक और सचिव को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। सचिव कक्ष में सीसीटीवी कैमरों के साथ आय, जाति व निवास प्रमाण पत्र से संबंधित रजिस्टर तथा ऑनलाइन पत्रावलियों का भी अवलोकन किया। पंचायत भवन में प्रकाश व्यवस्था बेहतर करा ने के निर्देश दिए गए। इसके बाद जिलाधिकारी ने पेंशन रजिस्टर की जांच कर वृद्धाव स्था पेंशन के संबंध में जान कारी ली। मनरेगा के तहत कराए जा रहे तालाब और चक मार्ग पटाई के कार्यों से संबं धित अभिलेखों का अवलोकन करने के साथ ही मौके पर पहुंचकर तालाब का निरीक्षण किया। उन्होंने कार्य की प्रगति और गुणवत्ता की जानकारी संबंधित अधिकारियों से ली।गांव में भ्रमण के दौरान जिलाधिकारी ने घर-घर जा कर ग्रामीणों से संवाद किया। उन्होंने जलभराव, विद्युत, पेंशन, राशन, पेयजल समेत अन्य मूलभूत सुविधाओं के बारे में ग्रामीणों से सीधे जानकारी प्राप्त की। साथ ही संबंधित अधिकारियों को समस्याओं का शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने गांव में इंटरलॉकिंग कार्य, राशन की दुकान, कूड़ा घर, पानी की टंकी, आंगनबाड़ी केंद्र और खेल मैदान का भी निरीक्षण किया। निर्माणाधीन आंगनबाड़ी केंद्र के कार्य में अपेक्षित प्रगति न मिलने पर संबंधित कार्यदा यी संस्था और जेई को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। कूड़ा घर के निरीक्षण के दौरान ग्रामीणों से सफाई व्यवस्था की जान कारी ली गई। ग्रामीणों ने व्यवस्था संतोषजनक बताई, जिस पर डीएम ने नियमित साफ-सफाई बनाए रखने को कहा। खेल मैदान को और बेहतर विकसित करने के लिए खंड विकास अधिकारी को आवश्यक निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने अधिका रियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाए। जिन कार्यों में समय लगना अपेक्षित है, उनका एस्टीमेट तैयार कर नियमानुसार प्रक्रिया पूरी कर ते हुए कार्य शीघ्र कराया जाए।
उन्होंने कहा कि जनसमस् याओं के निस्तारण में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अधिकारी स्वयं मौके पर जाकर समस्याओं का समाधान सुनिश्चित करें।

ताजा खबरें