Breaking News

तीन दिवसीय समारोह के साथ मनाया गया फिजियोथेरेपी दिवस

(सन्तोष उपाध्याय)
लखनऊ। राजधानी लखनऊ के टी.एस.मिश्रा यूनिवर्सिटी में फिजियोथेरेपी के महत्व, जन-जागरूकता एवं विद्यार्थियों के ज्ञान और कौशल को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से फिजियोथेरेपी दिवस के अवसर पर टी.एस. मिश्रा यूनिवर्सिटी, कालेज आफ एलाइड एंड हेल्थकेयर साइंसेज में तीन दिवसीय समारोह का भव्य आयोजन किया गया। समारोह के दौ रान विभिन्न शैक्षणिक, सांस् कृतिक एवं मनोरंजक गतिवि धियों के साथ-साथ निःशुल्क फिजियोथेरेपी शिविर और व्यावहारिक कार्यशाला का आ योजन किया गया।
प्रथम दिवस का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। कार्यक्रम में उपस्थित गणमान्य यूनिवर्सिटी की कार्यकारी निदे शिका परिनिति मिश्रा, डीन एकेडमिक डा. एस.पी. राय, कालेज के डीन डा. नित्यानंद उपाध्याय एवं फिजियोथैरेपी विभागाध्यक्ष डा. बरखा भट्ट ने फिजियोथेरेपी के महत्व, बदलती स्वास्थ्य आवश्यकताओं तथा समाज में फिजियोथेरेपि स्ट की महत्वपूर्ण भूमिका पर अपने विचार व्यक्त किए।
इसके पश्चात केक कटिंग समारोह आयोजित किया गया। विद्यार्थियों ने विभिन्न सांस्कृ तिक कार्यक्रमों की मनमोहक प्रस्तुतियां देकर समारोह में उ त्साह और उमंग का वातावरण बना दिया। विद्यार्थियों की प्रस् तुतियों ने उपस्थित अतिथियों, शिक्षकों एवं अन्य विद्यार्थियों का मन मोह लिया। समारोह के दूसरे दिन विद्यार्थियों के लिए विभिन्न रोचक एवं ज्ञान वर्धक प्रतियोगिताओं का आ योजन किया गया। इनमें फेस पेंटिंग, वाद-विवाद प्रतियोगिता, पोस्टर मेकिंग, रैम्प वाक एवं क्विज प्रतियोगिता प्रमुख रहीं। फेस पेंटिंग प्रतियोगिता में वि द्यार्थियों ने अपनी रचनात्मक ता एवं कलात्मक प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। प्रथम पुरस्काररू रश्मि तिवारी, रानू त्रिपाठी, द्वितीय पुरस्काररू मोनिका सिंह, खुशबू यादव, तृतीय पुरस्कार – गीतांजलि रावत, आयुषी वर्मा, वाद- वि वाद प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने विभिन्न समसामयिक एवं स्वास्थ्य संबंधी विषयों पर अप ने विचार प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किए। विजेता- टीम ए में रश्मि कुमारी रानू त्रिपाठी मुस्कान सिंह, पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने फिजियोथेरेपी, स्वास्थ्य एवं जन -जागरूकता से जुड़े विषयों पर आकर्षक एवं संदेशपरक पोस्टर तैयार किए। प्रथम पुरस् कार- पूर्वी मोटवानी , मेहविश, शालिनी चैहान, रामा श्रीवास् तव, द्वितीय पुरस्कार-
आयुषी सिंह, शिवांगी गंगवार, माही शर्मा, कशिश खान। तृतीय पुरस्कार- गीतां जलि रावत, आयुषी वर्मा, प्रजापति नंदिनी, रिफत शाही। कार्यक्रम की विशेष आकर्षण रही असामान्य चाल पर आधारित रैम्प वाक प्रति योगिता, जिसमें विद्यार्थियों ने विभिन्न प्रकार के अलग अलग परीक्षा को रचनात्मक एवं शैक्षणिक तरीके से प्रस्तुत किया। प्रथम पुरस्कार-
मोहम्मद सुफियान, द्वितीय पुरस्कार- मोहम्मद सरताज, उत्कर्ष पाल। तृतीय पुरस्कार – सिंह विनोद घनश्याम, समृद्धि चैहान। क्विज प्रति योगिता में विद्यार्थियों ने फिजि योथेरेपी एवं स्वास्थ्य विज्ञान से संबंधित प्रश्नों का उत्साह पूर्वक उत्तर दिया। विजेता टीम- टीम ए आस्तिक सिंह, रश्मि कुमारी, रिफत शाही, पलक मिश्रा उज्जवल पांडे। फिजियो क्वेस्ट- विजेता- टीम बी अमन यादव, अभय विश्वकर्मा, विनोद, विमलेश गुप्ता, मोहम्मद सुफियान, रश्मि कुमारी, श्रेया तिवारी, सामिया खातून, खुशबू यादव। दूसरे दिन जनसेवा की भावना से ग्राम तिलसुवा, दूधाधारी मंदिर, काकोरी लखनऊ में निःशुल्क फिजियोथेरेपी शिविर का भी आयोजन किया गया। शिविर का नेतृत्व डा. अखिलेश गुप्ता, डा. शिवानी शुक्ला एवं डा. नौशीन ने किया। इसमें फिजि योथैरेपी के 7जी एवं 8जी सेमेस्टर के विद्यार्थियों ने सक्रिय रूप से सहयोग किया। शिविर के दौरान लोगों को विभिन्न मस्कुलोस्केलेटल एवं शारी रिक समस्याओं के संबंध में फिजियोथेरेपी परामर्श, मूल्यां कन एवं आवश्यक उपचार संबंधी मार्गदर्शन प्रदान किया गया। इस पहल के माध्यम से आमजन को फिजियोथेरेपी के लाभों एवं स्वस्थ जीवन शैली के प्रति जागरूक किया गया। समारोह के तीसरे एवं अंतिम दिन सर्वाइकल डिस्फंक् शन-डायग्नोसिस एंड मैनेज मेंट विषय पर एक दिवसीय हैंड्स आॅन वर्कशाप का आयो जन किया गया।
कार्यशाला के मुख्य संसा धन व्यक्ति डा. उमेश मिश्रा सीनियर मैन्युअल थैरेपिस्ट रहे। उन्होंने विद्यार्थियों को सर्वाइकल डिस्फंक्शन से संबंधित क्लीनिकल एसेसमेंट, डायग्नोसिस एवं मैनेजमेंट की व्यावहारिक जानकारी प्रदान की। हैंड्स-आॅन सत्र के माध्यम से विद्यार्थियों को विभिन्न फिजियोथेरेपी तकनी कों एवं उनके व्यावहारिक उपयोग का प्रशिक्षण दिया गया। कार्यशाला विद्यार्थियों के लिए अत्यंत ज्ञानवर्धक एवं उपयोगी रही और इससे उन्हें क्लिनिकल ज्ञान को व्यावहा रिक कौशल में परिवर्तित क रने का अवसर मिला। कार्यशा ला के समापन अवसर पर डा. बरखा भट्ट द्वारा वोट का थैंक्स प्रस्तुत किया गया। जि समें उन्होंने संसाधन व्यक्ति डा. उमेश मिश्रा का आभार प्रकट किया एवं सभी के कार्य की सराहना की। इसके पश् चात प्रतिभागियों एवं विद्यार्थियों को प्रमाण-पत्र वितरित किए गए। तीन दिव सीय समारोह ने विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने, नए कौशल सीखने और फिजियोथेरेपी के क्षेत्र में व्यावहारिक ज्ञान प्राप्त करने का अवसर प्रदान किया। कार्य क्रम के सफल आयोजन में संस्थान के शिक्षकों, विद्यार्थि यों एवं समस्त आयोजन समिति का महत्वपूर्ण योगदान रहा। समारोह का समापन उत्साह, सीखने की भावना एवं फिजियोथेरेपी के प्रति नई प्रतिबद्धता के साथ हुआ।

ताजा खबरें