(संन्तोष उपाध्याय)
लखनऊ। जनप्रतिनिधित्व को केवल विधानसभा में प्रति निधित्व तक सीमित न रखते हुए जनता के बीच लगातार उपस्थित रहने और उनकी समस्याओं को उनके द्वार तक जाकर सुनने के उद्देश्य से सरोजिनीनगर में ‘आपका वि धायक, आपके द्वार’ अभियान चलाया जा रहा है।
डा. राजेश्वर सिंह की यह पहल लगातार 184 सप्ताह से हर सप्ताह विधानसभा क्षेत्र के अलग-अलग गांवों और क्षेत्रों तक पहुंच रही है। हर सप्ताह टीम राजेश्वर नागरि कों के बीच पहुंचकर उनकी समस्याओं को सुनती, समझ ती और संबंधित मामलों के समाधान की दिशा में कार्य करती है। अभियान का उद्देश्य केवल आवेदन प्राप्त करना नहीं, बल्कि जनसमस्याओं को समझना, पात्र लोगों को सरका री योजनाओं से जोड़ना और समाधान की प्रक्रिया को नाग रिकों के क्षेत्र तक पहुंचाना है। इसी निरंतर प्रयास के तहत अभियान के 184वें सप्ताह का आयोजन रविवार को अर्जुन गंज मंडल के सरसवां क्षेत्र में किया गया। इस दौरान 29 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें वृद्धा एवं विधवा पेंशन, दिव्यांग पेंशन, राशन कार्ड, प्रधानमंत्री आवास योजना, सड़क एवं नाली, नाला निर्माण, सोलर लाइट और स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं शामिल थीं। शिविर में 70 वर्ष आयु के दो बुजुर्गों के आयुष्मान कार्ड का निस्ता रण किया गया। वहीं, श्री साईं आप्टिकल के सहयोग से आयो जित नेत्र परीक्षण शिविर में 85 लोगों की आंखों की जांच की गई। जांच के आधार पर विधायक डा. राजेश्वर सिंह की ओर से 78 जरूरतमंद बुजुर्गों को चश्मे उपलब्ध क राए जाएंगे। बच्चों और युवाओं को खेलों से जोड़ने तथा उनकी प्रतिभा को आगे बढ़ाने के उद्देश्य से सरसवां में 192वें बाॅयज यूथ क्लब और 132वें गर्ल्स यूथ क्लब का गठन किया गया। बाॅयज यूथ क्लब के बच्चों को क्रिकेट एवं वाॅली बाल किट, जबकि गर्ल्स यूथ क्लब के सदस्यों को कैरम, बैडमिंटन एवं वाॅलीबाॅल किट प्रदान की गईं। शिक्षा को प्रोत्साहन देने के क्रम में परी यादव, सलोनी कुमारी, अभि नव गुप्ता और प्रज्ञा पांडेय को साइकिलें वितरित की गईं। यह पहल विद्यार्थियों के लिए शिक्षा तक पहुंच को आसान बनाने और उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करने की दिशा में एक कदम है।
डा. राजेश्वर सिंह का मा नना है कि जनप्रतिनिधित्व केवल चुनाव के समय जनता के बीच जाने तक सीमित नहीं होना चाहिए, बल्कि जनता की समस्याओं को नियमित रूप से सुनना, उन्हें समझना और समाधान तक पहुंचाना जनप्रतिनिधि की निरंतर जिम् मेदारी है।
इसी सोच के साथ ‘आपका विधायक, आपके द्वार’ को केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि हर सप्ताह जनता से सीधा संवाद और समाधान का माध्यम बनाया गया है। आप का विधायक, आपके द्वार’ के माध्यम से हर सप्ताह टीम राजेश्वर जनता के बीच पहुंच रही है, जिससे सरोजिनीनगर के विभिन्न क्षेत्रों में नागरिकों की समस्याओं की पहचान, उन की सुनवाई और समाधान की प्रक्रिया लगातार जारी है।
डा. राजेश्वर सिंह की ‘आपका विधायक, आपके द्वार’ पहल का 184वां सप्ताह सरसवां में संपन्न
