(संदीप सक्सेना)
विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर कांग्रेस पार्टी पूरे दमखम के साथ उत्तर प्रदेश में लग गई है। कांग्रेस पार्टी के नेता संगठन को मजबूत करने के लिए लगातार शीर्ष नेतृत्व में अलग-अलग जिलों का दौरा कर रहे हैं। और चु नावी रणनीति 2027 को ले कर हर जिले में कांग्रेस कार्य कर्ताओं में जोश और जुनून भरने व चुनावी जीत का टिप्स देने में लगे हैं। इसी क्रम में बलरामपुर जिले में कांग्रेस नेता अब्दुल हन्नान का दौरा रहा, जो कि भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय सचिव एवं अवध क्षेत्र के प्रभारी भी हैं। अवध क्षेत्र प्रभारी का बल रामपुर जिले के बार्डर क्षेत्र महदेइया मोड से लेकर बलराम पुर तक अलग-अलग जगह पर भव्य स्वागत हुआ। राष्ट्रीय सचिव एवं अवध क्षेत्र प्रभारी अब्दुल हन्नान का काफिला जैसे ही उतरौला विधानसभा के बाबा फक्कड़ दास चैराहे पर पहुंचा। उतरौला विधान सभा से पूर्व प्रत्याशी और हाल ही में कांग्रेस पार्टी में मिली बड़ी जिम्मेदारी कांग्रेस अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष और पूर्वी जोन प्रभारी हसीब खान के समर्थकों ने अब्दुल हन्नान का फूल माला ओं से ऐतिहासिक स्वागत किया। हसीब खान के सम र्थकों, कार्यकर्ताओं के साथ कांग्रेस नेता फिरोज खान व हसीब खान के भाई अनवर खान भारी संख्या में कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारी और कार्य कर्ताओं के साथ फूल मालाओं से कांग्रेस नेता अब्दुल हन्नान के साथ आए। अल्पसंख्यक विभाग के उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष और पूर्व वि धायक सोहेल अख्तर अंसारी कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता अरशद खुर्शीद व असलम खुर्शी द के साथ आए तमाम नेताओं का हसीब खान के समर्थकों ने स्वागत व अभिनंदन किया। अब्दुल हन्नान ने अंबेडकर चैराहे पर बाबा साहब अंबेड कर की मूर्ति पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। जिसके बाद हसीब खान के समर्थकों के साथ काफिला बलरामपुर की तरफ बढ़ गया। हाल ही मैं कांग्रेस पार्टी उत्तर प्रदेश में हसीब खान को मिली बड़ी जिम्मेदारी के बाद उनके दिल्ली में होने के बाद भी उतरौला ना रहने पर भी हसीब खान के समर्थकों ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं का जिस तरह जोर दार स्वागत किया है वह अपने आप में ऐतिहासिक रहा इस मौके पर वारिस अली, अविना श यादव, शोएब, फरमान खान, हसीब अंसारी, सूरज पासवान, सनी मौर्य, मसरूफ खान, असद खान, सोहेल, मनोज यादव, सु खराम पासी, समेत तमाम कार्य कर्ता पदाधिकारी और हसीब खान के समर्थक रहे मौजूद।
कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय सचिव व अवध क्षेत्र प्रभारी का उतरौला में हसीब खान के समर्थकों ने किया जोरदार स्वागत
