एडवोकेट किशन सनमुखदास भावनानी
गोंदिया (महाराष्ट)।
वैश्विक स्तरपर भारत और अमेरिका के संबंधों की वर्तमा न तस्वीर बेहद दिलचस्प और कई स्तरों पर विरोधाभासी दिखाई दे रही है। एक ओर वाशिंगटन और नई दिल्ली के बीच रणनीतिक, आर्थिक, रक्षा, तकनीकी और कूटनीतिक साझेदारी लगातार गहरी होती दिखाई दे रही है, वहीं दूसरी ओर ट्रंप प्रशासन की आव्रजन नीतियां भारतीय पेशेवरों के लिए नई चिंताएं पैदा कर रही हैं। हालिया घटनाक्रम में अमे रिका के भारत में राजदूत और राष्ट्रपति ट्रंप के दक्षिण एवं मध्य एशिया के विशेष दूत सर्जियो गोर का श्रीनगर दौरा विशेष रूप से महत्वपूर्ण रहा। 19 अगस्त 2026 को कश्मीर यात्रा के दौरान उन्होंने जम्मू – कश्मीर को भारत का मह त्वपूर्ण हिस्सा बताया और क्षेत्र में सुरक्षा सुधारों का उल्लेख करते हुए अमेरिकी यात्रा चेता वनी को कम करने की संभाव ना पर भी विचार करने की बात कही। यह बयान इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि पाकिस् तान ने इस पर औपचारिक आपत्ति जताई। मैं एडवोकेट किशन सनमुखदास भावनानी गोंदिया महाराष्ट्र यह मानता हूं कि यह घटनाक्रम भारत- अमेरिका संबंधों में उस व्या पक बदलाव का हिस्सा है जिसमें दोनों देश हिंद-प्रशांत, रक्षा सहयोग, आतंकवाद-रो धी सहयोग, सेमीकंडक्टर आर्ट फिशियल इंटेलिजेंस अंतरिक्ष उन्नत तकनीक और आपूर्ति- श्रृंखला सुरक्षा जैसे क्षेत्रों में साझेदारी बढ़ा रहे हैं।
अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने हाल में भारत-अमेरिका संबंधों को वैश्विक स्तर पर निर्णायक महत्व का बताया है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच व्यक्तिगत संबंधों को भी इस साझेदारी का महत्व पूर्ण आधार बताया। अमेरिका और भारत के बीच व्यापार समझौते को लेकर बातचीत तथा आर्थिक सहयोग बढ़ाने की कोशिशें भी जारी हैं।
लेकिन इसी सकारात्मक कूटनीतिक वातावरण के बीच अमेरिका की एच -1बी वीजा नीति भारतीय आईटी पेशेवरों और अमेरिकी तकनीकी उद्योग दोनों के सामने एक बड़ी चुनौ ती बनकर उभरी है। अमेरिकी गृह सुरक्षा विभाग यानी डिपार्ट मेंट आफ होमलैड सिक्योरिटी (डीएचएस) ने 24 अगस्त 2026 को एच-1 बी के वार्षिक कैप के अंतर्गत आने वाली याचिकाओं पर 103,265 डालर का अतिरिक्त शुल्क लगाने का प्रस्ताव रखा है। भारतीय मुद्रा में यह राशि लगभग 99 लाख रुपये के आसपास बैठती है। जो भारत -अमेरिका दोस्ती की गर्माहट के बीच एच -1बी वींजा का सटिकाता से ठंडा झटका है।
साथियों, जब एक ओर भारत इसी महत्वपूर्ण दौर में एक साथ कई वैश्विक मोर्चों पर अपनी आर्थिक और रणनी तिक स्थिति मजबूत कर रहा है। विदेशमंत्री ने 23-24 अग स्त 2026 को रूस की यात्रा कर भारत- रूस व्यापार आ र्थिक, वैज्ञानिक एवं तकनीकी सहयोग पर उच्चस्तरीय वार्ता की और 24 अगस्त को राष्ट्र पति से मुलाकात कर पीएम का संदेश दियाय यह संवाद रूस के साथ रणनीतिक साझे दारी तथा आगामी उच्चस्त रीय संपर्कों की तैयारी के लिहाज से महत्वपूर्ण रहा।
वहीं वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री 24-27 अगस्त को जापा न में बड़े कारोबारी प्रतिनिद्दि मंडल के साथ निवेश, व्यापार, सेमीकंडक्टर, आटोमोबाइल, स्वच्छ ऊर्जा और तकनीकी सहयोग बढ़ाने के प्रयास में हैं। इसी बीच वित्तमंत्री निर्मला 25 अगस्त- 2 सितंबर तक कनाडा और अमेरिका की यात्रा पर हैं, जहां निवेश आकर्षित करने, आर्थिक – व्यापारिक संबंध मजबूत करने और वैश् िवक वित्तीय मुद्दों पर भारत का पक्ष रखने का उद्देश्य है। ऐसे समय अमेरिका द्वारा नए एच-1बी कैप-सब्जेक्ट आवे दनों पर 1,03,265 डालर के प्रस्तावित अतिरिक्त शुल्क ने भारतीय आईटी पेशेवरों और अमेरिकी कंपनियों के लिए नई चिंता पैदा कर दी है। इस प्रकार रूस में रणनीतिक साझेदारी, जापान में व्यापार- विनिवेश और अमेरिका में आर्थिक संवाद, तीनों यात्राएं मिलकर भारत की बहु- आया मी वैश्विक रणनीति को दर्शा ती हैं। साथियों यहां सबसे महत्वपूर्ण बात यह समझना आवश्यक है कि यह राशि कोई सामान्य वीजा आवेदन शुल्क नहीं है जिसे हर भार तीय कर्मचारी अपनी जेब से देगा। यह प्रस्तावित अतिरिक्त शुल्क मुख्यतः नियोक्ता द्वारा एच -1बी पिटीशन दाखिल करते समय भुगतान किया जाना है और इसके ऊपर अन्य लागू शुल्क भी अलग रहेंगे। डीएचएस का प्रस्ताव वार्षिक एच -1बी कैप के अंत र्गत आने वाली याचिकाओं पर लागू होगा। वर्तमान व्य वस्था में नियमित श्रेणी के लिए 65,000 और अमेरिकी संस्थान से मास्टर या उससे उच्च डिग्री प्राप्त करने वालों के लिए अतिरिक्त 20,000, यानी कुल 85,000 कैप- सब् जेक्ट स्थान होते हैं।
डीएचएस का अनुमान है कि प्रस्तावित शुल्क से लगभग 8.8 अरब डालर सालाना राजस्व प्राप्त हो सकता है। विभाग का तर्क है कि यह द्दन आव्रजन प्रणाली के प्रशा सन, जांच- पड़ताल, धोखा धड़ी रोकथाम, राष्ट्रीय सुरक्षा संबंधी जांच, आव्रजन अदाल तों और संबंधित सरकारी व्य वस्थाओं की लागत में उपयोग किया जाएगा।
साथियों, भारतीय पेशेवरों के लिए यह प्रस्ताव इसलिए अत्यंत महत्वपूर्ण है क्योंकि एच -1बी कार्यक्रम में भारत लंबे समय से सबसे बड़ा ला भार्थी रहा है। अमेरिकी तक नीकी कंपनियों, आईटी सेवा ओं, इंजीनियरिंग,वित्त, स्वास्थ्य और अन्य विशेषीकृत क्षेत्रों में बड़ी संख्या में भारतीय पेशेवर एच -1बी मार्ग से अमेरिका पहुंचते हैं। उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार, वित्तीय वर्ष 2025 में भारतीय नागरिकों को दिए गए एच -1बी वीजाध्अनुमोदनों में उनकी हिस्सेदारी लगभग 70 प्रतिशत रही। इसलिए अमेरिकी कंपनियों के लिए विदेशी प्रतिभाओं को नियुक्त करना यदि अचानक बहुत महंगा हो जाता है, तो इसका असर भारतीय प्रतिभा पर अनुपात से अधिक पड़ सकता है। हालांकि इस पूरे घटना क्रम को केवल भारतीयों पर 99 लाख रुपये का वीजा शुल्क कहना तथ्यात्मक रूप से अधूरा होगा। प्रस्तावित 103,265 डालर शुल्क नि योक्ता-पक्ष का अतिरिक्त शुल्क है और अभी अंतिम नियम नहीं बना है। प्रस्ताव पर सार्व जनिक टिप्पणियों की प्रक्रिया होनी है तथा उसके बाद अंतिम निर्णय लिया जाएगा। इसलिए फिलहाल भारतीय विद्यार्थियों, कर्मचारियों या कंपनियों को यह मानकर नहीं चलना चाहिए कि 99 लाख रुपये का शुल्क आज से लागू हो गया है।
साथियों, फिर भी इसके संभावित आर्थिक प्रभाव को कम करके नहीं आंका जा सकता। यदि किसी अमेरिकी कंपनी को विदेश से किसी कुशल पेशेवर को नियुक्त करने के लिए एक लाख डा लर से अधिक का अतिरिक्त खर्च उठाना पड़े, तो वह भर्ती का निर्णय कई बार सोचेगी। यहीं से अमेरिकी फर्स्ट की सोच शुरू होगी कंपनियां संभवतः पहले से अमेरिका में काम करने के अधिकार वाले कर्मचारियों को प्राथमिकता देंगी, विदेशी उम्मीदवारों की जगह घरेलू प्रतिभाओं को प्रशिक्षित करने का प्रयास करें गी अथवा अपनी परियोजनाओं को अमेरिका के बजाय भारत जैसे देशों में संचालित करने का विकल्प चुनेंगी। यही का रण है कि इस प्रस्ताव का प्रभाव केवल भारतीय पेशेवरों तक सीमित नहीं रहेगा। इसका असर अमेरिकी कंपनि यों की लागत, प्रतिभा- प्रबं द्दन और प्रतिस्पर्धात्मकता पर भी पड़ सकता है।
साथियों, यहीं से भारत के लिए संकट के भीतर अव सर की संभावना भी जन्म लेती है। यदि अमेरिकी कंप नियां विदेशी प्रतिभाओं की भर्ती महंगी होने के कारण अपने कार्यों को भारत में ही संचालित करने लगती हैं,तो भारतीय आईटी सेवा क्षेत्र, ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर, साफ्टवेयर विकास, अनुसंधान एवं विकास और डिजिटल बुनियादी ढांचे को लाभ मिल सकता है। भारत में बैठे इंजी नियर अमेरिकी कंपनियों के लिए वही काम कर सकते हैं जिसे करने के लिए पहले उन्हें अमेरिका भेजा जाता था। इस प्रकार संभावित ब्रेन ड्रेन का एक हिस्सा ब्रेन गेन या ब्रेन सर्कुलेशन में बदल सकता है। भारतीय आईटी कंपनियों के लिए तस्वीर मि श्रित है। टीसीएस, इनफोसिस, विप्रो जैसी कंपनियां अमेरिकी बाजार में बड़े पैमाने पर सेवाएं देती हैं और उनके बिजनेस माडल में अमेरिका में मौजूद विशेषज्ञ कर्मचारियों की भूमि का महत्वपूर्ण है। यदि आन- साइट एच -1बी नियुक्तियों की लागत अत्यधिक बढ़ती है, तो कंपनियों पर लागत और मार्जिन का दबाव आ स कता है। अमेरिकी टेक्नोलाजी कंपनियों के सामने भी यही दोधारी चुनौती होगी। गूगल, माइक्रोसाफ्ट, एप्पल और अनेक अन्य कंपनियां वैश्विक प्रतिभा पर निर्भर हैं। यदि उच्च-कौशल विदेशी कर्मचा रियों को नियुक्त करना महंगा और जटिल हो जाता है, तो अल्पकाल में अमेरिकी कंपनि यों की भर्ती लागत बढ़ सकती है और प्रतिभा उपलब्धता प्रभा वित हो सकती है।
साथियों, इस नीति का दूसरा महत्वपूर्ण पहलू है एच -1बी नौकरी समाप्त होने के बाद मिलने वाली 60 दिन की ग्रेस अवधि। वर्तमान निय मों के तहत पात्र एच -1बी कर्मचारियों को नौकरी समाप्त होने के बाद सामान्यतः अ धिकतम 60 दिन या उनके अधिकृत प्रवास की अवधि समाप्त होने तक, जो पहले हो, नई नौकरी खोजने, स्टे टस बदलने या अमेरिका छोड़ने की तैयारी का अवसर मिलता है। लेकिन डीएचएस ने इस सुविधा को समाप्त करने का प्रस्ताव भी आगे बढ़ाया है। 6 अगस्त 2026 को इस प्रस्ताव को व्हाइट हाउस के आफिस आफ इन फार्मेशन एंड रेगुलेटरी अफे यर्स के पास समीक्षा के लिए भेजे जाने की रिपोर्ट है। अभी यह नियम समाप्त नहीं हुआ है। यदि भविष्य में यह प्रस्ताव अंतिम रूप से लागू होता है, तो इसका प्रभाव एच -1बी कर्मचारियों और उनके परि वारों पर अत्यंत गंभीर हो सकता है। आज नौकरी जाने के बाद कर्मचारी के पास नया नियोक्ता खोजने के लिए कुछ समय होता हैय लेकिन यदि यह सुरक्षा हटा दी जाती है तो नौकरी समाप्त होते ही आव्रजन स्थिति को लेकर अनिश्चितता तेजी से बढ़ सकती है। इससे विशेष रूप से वे भारतीय पेशेवर प्रभावित होंगे जो अमेरिका में लंबे समय से कार्यरत हैं, ग्रीन कार्ड की लंबी कतार में हैं या परिवार सहित अमेरिका में जीवन स्था पित कर चुके हैं। जो एफ-1 विद्यार्थियों और ओपीटी कार्य क्रम को लेकर भी व्यापक नीति -सख्ती की चर्चा इस पूरे वातावरण को और जटिल बनाती है। तथा अमेरिका में पढ़ने वाला भारतीय विद्यार्थी सामान्यतः शिक्षा के बाद ओ पीटी के माध्यम से व्यावहा रिक कार्य-अनुभव प्राप्त कर सकता है और आगे चलकर एच -1बी के रास्ते पर जा सकता है।
साथियों, यहां भारत-अमे रिका संबंधों का सबसे बड़ा रणनीतिक प्रश्न सामने आता है। एक तरफ अमेरिका भारत को चीन के मुकाबले महत्व पूर्ण रणनीतिक साझेदार, इंडो-पैसिफिक में प्रमुख शक्ति और उन्नत तकनीक का महत् वपूर्ण भागीदार मानता है। दूसरी ओर यदि उसकी आव्र जन नीति भारतीय उच्च- कौशल प्रतिभा के लिए लगा तार बाधाएं पैदा करती है, तो आर्थिक संबंधों में असं तुलन की धारणा पैदा हो स कती है। भारत इसे औपचा रिक व्यापार शुल्क की तरह नहीं, लेकिन व्यापक आर्थिक दृष्टि से एक प्रकार की गैर -टैरिफ बाधा के रूप में देख सकता है, खासकर तब जब भारतीय आईटी कंपनियों और पेशेवरों की अमेरिकी बाजार में बड़ी भूमिका हो। हालांकि इसे तुरंत भारत-अमेरिका संबंधों में संकट कहना भी अतिशयोक्ति होगी। कूटनीति केवल एक नीति से नहीं चल ती। रक्षा, सेमीकंडक्टर, एआई, अंतरिक्ष ऊर्जा, आतंकवाद- रोधी सहयोग व्यापार और हिंद- प्रशांत जैसे अनेक क्षेत्रों में दोनों देशों के साझा हित इतने व्यापक हैं कि एच -1बी विवाद को उसी व्यापक रण नीतिक संदर्भ में देखना आ वश्यक है। हालिया कश्मीर घटनाक्रम भी बताता है कि वाशिंगटन और नई दिल्ली के बीच संवाद का दायरा व्यापक बना हुआ है।
अमेरिकी राजदूत का श्रीनगर जाना और वहां जम्मू – कश्मीर को भारत का महत् वपूर्ण हिस्सा बताना निश्चित रूप से एक उल्लेखनीय कूट नीतिक संकेत है, हालांकि इसे अमेरिकी विदेश नीति में पूर्ण औपचारिक बदलाव मानने में अभी सावधानी आवश्यक है।
अतः अगर हम उपरोक्त पूरे विवरण का अध्ययन कर इसका विश्लेषण करें तो हम पाएंगे कि इस पूरे घटनाक्रम का सबसे बड़ा संदेश यही है कि भारत-अमेरिका संबंध आज दो समानांतर पटरी पर चल रहे हैं,रणनीतिक मित्रता और आव्रजन नीति की कठो रता। अमेरिका भारत के साथ तकनीकी और रणनीतिक सा झेदारी बढ़ाना चाहता है, ले किन साथ ही ट्रंप प्रशासन अमेरिकी श्रम बाजार में विदे शी कर्मचारियों की भूमिका को सीमित करने और घरेलू रोजगार को प्राथमिकता देने अमेरिकी फर्स्ट की नीति पर जोर दे रहा है। यही विरोधा भास आने वाले समय में दोनों देशों के आर्थिक संवाद की कठिन परीक्षा बन सकता है।
भारत-अमेरिका दोस्ती की गर्माहट के बीच एच -1बी वींजा का ठंडा झटका – 99 लाख रुपये का प्रस्ताव, 60 दिन की राहत पर भी संकट -समग्र व्यापक विश्लेषण
