Breaking News

सुआव नदी के चैनलाइजेशन एवं पुनर्जीवन कार्य की सराहना, जनपद में बायोडायवर्सिटी पार्क विकसित किए जाने पर जोर

(संदीप सक्सेना)
बलरामपुर। जनपद में पर्यावरण संरक्षण, जल प्रदूषण की रोकथाम, नदियों के पुन र्जीवन एवं जैव विविधता के संवर्धन को लेकर सदस्य/ जज राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) डा. अफरोज अह मद की अध्यक्षता में जिला पर्यावरण समिति की बैठक संपन्न हुई। बैठक में जिला धिकारी डा. विपिन कुमार जैन उपस्थित रहे।
बैठक के दौरान सदस्य एनजीटी द्वारा जनपद में पर्या वरण संरक्षण से संबंधित विभि न्न कार्यों एवं योजनाओं की विस्तृत समीक्षा की गई। उन् होंने विशेष रूप से सीवेज ट्रीट मेंट, नालों से निकलने वाले दूषित जल के शोधन, नदियों के संरक्षण, सुआव नदी के पुन र्जीवन एवं जैव विविधता संर क्षण से जुड़े कार्यों की प्रगति की जानकारी ली तथा संबं धित अधिकारियों को आवश् यक दिशा-निर्देश दिए।
सदस्य एनजीटी डा. अफ रोज अहमद ने सीवेज ट्रीटमेंट की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि नालों से निकलने वाला दूषित पानी किसी भी स्थिति में सीधे नदियों अथवा अन्य प्राकृतिक जलस्रोतों में प्रवाहित न हो। दूषित जल का समुचित शोधन सुनिश्चित किए जाने के बाद ही उसे आगे प्रवाहित किया जाए।
उन्होंने सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट के प्रभावी एवं सुचारु संचालन पर विशेष जोर देते हुए कहा कि पर्यावरण संरक्षण एवं नदियों को प्रदूषण मुक्त रखने के लिए सीवेज का वैज्ञा निक तरीके से उपचार अत्यंत आवश्यक है। संबंधित विभाग नियमित रूप से इसकी निगरा नी सुनिश्चित करें तथा ट्रीट मेंट के निर्धारित मानकों का अनुपालन किया जाए।
बैठक में सदस्य एनजीटी द्वारा सुआव नदी के चैनलाइ जेशन एवं पुनर्जीवन कार्य की भी विस्तार से समीक्षा की गई। उन्होंने जनपद में सुआव नदी के संरक्षण एवं पुनर्जीवन की दिशा में किए गए कार्यों की प्रशंसा करते हुए इसे पर्यावरण एवं जल संरक्षण की दिशा में सकारात्मक पहल बताया।
उन्होंने कहा कि नदी के प्राकृतिक स्वरूप को संरक्षित रखते हुए चैनलाइजेशन एवं पुनर्जीवन के कार्यों को और प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाया जाए। नदी एवं उसके आस पास के क्षेत्र में स्वच्छता, ह रित क्षेत्र के विकास तथा जल संरक्षण से जुड़े कार्यों को प्रा थमिकता दी जाए, जिससे नदी के पारिस्थितिक तंत्र को और बेहतर बनाया जा सके।
’जनपद में विकसित कि या जाए बायोडायवर्सिटी पार्क’ सदस्य एनजीटी ने जनपद में बायोडायवर्सिटी पार्क विक सित किए जाने पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा कि स्था नीय जैव विविधता, देशी प्रजातियों के पौधों, वनस्पतियों एवं प्राकृतिक पारिस्थितिकी के संरक्षण के लिए उपयुक्त स्थल चिह्नित करते हुए बायो डायवर्सिटी पार्क विकसित करने की दिशा में कार्य किया जाए। उन्होंने कहा कि पर्या वरण संरक्षण को केवल प्रदूष ण नियंत्रण तक सीमित न रखते हुए हरित क्षेत्र में वृद्धि, जैव विविधता संरक्षण, जल स्रोतों के पुनर्जीवन तथा जन सहभागिता को भी इससे जोड़ा जाए। बैठक में मा0 सदस्य एनजीटी ने जनपद की चीनी मिल को कारपोरेट सोशल रिस्पान्सिबिलिटी के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण एवं संव र्धन से जुड़े कार्यों में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने पौधरोपण, जल संरक्षण, हरित क्षेत्र के विकास, स्वच्छता एवं अन्य पर्यावरणीय गतिविधियों में सीएसआर फंड का प्रभावी उप योग किए जाने पर जोर दिया।
जिलाधिकारी डा. विपिन कुमार जैन ने संबंधित विभागों को सदस्य एनजीटी द्वारा दिए गए निर्देशों का प्रभावी अनुपा लन सुनिश्चित किए जाने तथा पर्यावरण संरक्षण से संबंधित कार्यों को विभागीय समन्वय के साथ प्राथमिकता पर आगे बढ़ाए जाने के निर्देश दिए।

ताजा खबरें