(राममिलन शर्मा) रायबरेली। तेजगांव, रायबरेली में धूम धाम से तुलसी जयंती मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ संस्थान के प्रधानाचार्य श्री इंद्र विक्रम सिंह ने गोस्वामी तुलसी दास जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि के माध्यम से किया। कार्यक्रम की अगली कड़ी में संस्थान के सभी शिक्षक एवं शिक्षिकाओं ने भी तुलसीदास जी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। तत्पश्चात कक्षा 7 की छात्रा आशी तिवारी ने गोस्वामी तुलसीदास जी की जीवनी पर विस्तार से प्रकाश डाला। हिंदी साहित्य की विदुषी शिक्षिका सुश्री आरती त्रिवेदी मैडम ने तुलसीदास जी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व प्रकाश डालते हुए उन्हें आधुनिक समाज का मार्गदर्शन बताया। अंत में प्रार्थना सभा को संबोधित करते हुए संस्थान के प्रधाना चार्य इंद्र विक्रम सिंह ने कहा कि तुलसीदास जी का साहित्य और उनका व्यक्तित्व समाज में ‘समन्वय की विराट चेष्टा’ है। उन्होंने सर्व धर्म समभाव एवं प्रत्येक धर्म के सभी संप्रदाय में सामंजस्य का अद्भुत दृष्टांत अपने साहित्य के माध्यम से समाज को प्रदान किया है। अंत में संस्थान के प्रधानाचार्य इंद्र विक्रम सिंह ने समस्त विद्यालय परिवार को तुलसी जयंती की अनंत हार्दिक शुभकामनाएं प्रदान कीं। इस अवसर पर संस्था न के सभी शैक्षणिक एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारी उपस्थित रहे।
न्यू स्टैंडर्ड पब्लिक स्कूल में धूमधाम में मनाई गई तुलसी जयंती
