(बीके सिंह) सीतापुर। शहर के पड़ाव निवासी निवासी राम गोपाल अग्रवाल पुत्र लक्ष्मण प्रसाद अग्रवाल उम्र 68 वर्ष ने मंगलवार को अंतिम सांस ली। उनके निधन के उपरांत उनके भाई रतन अग्रवाल पुत्र सोमेश अग्रवाल एवं भतीजे नीरज, पंकज, गौरव, मयंक ने सक्षम संस्था के अध्यक्ष संदीप भरतीया से संपर्क कर नेत्रदान करवाने हेतु कहा। इसके पश्चात आंख अस्पताल सीतापुर की टीम जिसमें अरुणेश मिश्रा, डाॅक्टर अंजली, डाॅक्टर विजय, हरि ओम और पल्लवी उनके निवास स्थान पर पहुंची। एक छोटे से आॅपरेशन के द्वारा उनकी काॅर्निया सुरक्षित की गई। विकास अग्रवाल ने बताया कि इन दोनों काॅर्निया को दो जरूरतमंद लोगों को निःशुल्क लगाया जाएगा। जिससे दो लोगों के परिवार में रोशनी आएगी। मीडिया प्रभारी विकास अग्रवाल ने बताया कि संस्था के द्वारा यह 282 वॉनेत्रदान कराया गया है।
राम गोपाल ने मरणोपरांत किया नेत्रदान
