(राममिलन शर्मा) सरेनी, रायबरेली। क्षेत्र में बिजली आपूर्ति से जुड़ी समस्याओं को लेकर सोमवार को सरेनी पावर हाउस में आजाद समाज पार्टी के कर्मठ कार्यकर्ता एवं भावी विधानसभा प्रत्याशी विपिन वर्मा के नेतृत्व में क्षेत्रीय लोगों ने धरना-प्रदर्शन किया।
प्रदर्शन में बड़ी संख्या में क्षेत्रीय साथी एवं आमजन शामिल हुए और बिजली व्यवस्था में सुधार की मांग को प्रमुखता से उठाया। धरने के दौरान प्रदर्शनकारियों ने विद्युत विभाग के जेई एवं एसडीओ को ज्ञापन सौंपकर क्षेत्र में बिजली आपूर्ति से संबंधित समस्याओं का शीघ्र समाधान किए जाने की मांग की। लोगों का कहना था कि बिजली व्यवस्था प्रभावित होने से आम उपभोक्ताओं को लगातार परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। विपिन वर्मा ने कहा कि बिजली जैसी मूलभूत सुविधा को लेकर जनता को परेशानी का सामना करना पड़े, यह किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं है। उन्होंने विद्युत विभाग के अधिकारियों से जनहित में समस्याओं का तत्काल संज्ञान लेकर प्रभावी समाधान सुनिश्चित करने की मांग की। उन्होंने स्पष्ट चेतावनी देते हुए कहा कि यदि निर्धारित समय में बिजली व्यवस्था से जुड़ी समस्याओं का समाधान नहीं किया गया तो क्षेत्र की जनता के साथ मिलकर बड़े स्तर पर आंदोलन किया जाएगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी संबंधित विभाग एवं अधि कारियों की होगी। धरना-प्रदर्शन के माध्यम से विपिन वर्मा ने एक बार फिर जनता की समस्याओं को प्रमुखता से उठाते हुए कहा कि उन का संघर्ष किसी राजनीतिक स्वार्थ के लिए नहीं, बल्कि जनता के अधिकार और मूलभूत सुविधाओं के लिए है।
बिजली संकट के खिलाफ सरेनी पावर हाउस में धरना, विपिन वर्मा ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी
