Breaking News

आजादी वीरों के बलिदान की अमानत है, प्रधान चंद्रकांत आर्य का संदेश, पूरे उत्साह से मनाएं स्वतंत्रता का महापर्व

(कर्ण मूवाल)
नरवाना। आर्य समाज नरवाना के तीनों शिक्षण संस् थानों (संचालित आर्य प्रतिनि धि सभा दयानंद मठ, रोहतक) द्वारा ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के अंतर्गत बुधवार को पूरे नरवाना शहर में भव्य तिरंगा शोभायात्रा निकाली गई। इस रैली में महर्षि दयानंद पब्लिक स्कूल, आर्य कन्या महाविद्या लय तथा आर्य वरिष्ठ माध्य मिक विद्यालय के विद्यार्थियों, शिक्षकों और आर्य समाज के पदाधिकारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
शोभायात्रा में महर्षि दया नंद पब्लिक स्कूल के विद्यार्थि यों ने यज्ञ एवं विज्ञान पर आधारित आकर्षक झांकी प्रस्तुत की। वहीं आर्य कन्या महाविद्यालय की छात्राओं ने दुर्गा भाभी, रानी लक्ष्मीबाई और सरोजिनी नायडू का प्रभावशाली स्वरूप प्रस्तुत कर महिलाओं के स्वतंत्रता संग्राम में योगदान को जीवंत किया।
आर्य वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के विद्यार्थियों ने शहीद भगत सिंह, राजगुरु, सुखदेव, चंद्रशेखर आजाद, अशफाक उल्ला खां, रोशन सिंह, साहि बजादा जोरावर सिंह और सा हिबजादा फतेह सिंह सहित अनेक महान क्रांतिकारियों एवं वीर बालकों की झांकियां प्रस् तुत कर देशभक्ति का संदेश दिया। शोभायात्रा के दौरान पूरा नरवाना शहर राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगा दिखाई दिया।
आर्य समाज नरवाना के प्रधान श्री चंद्रकांत आर्य ने कहा कि देश की आजादी हमें वीर क्रांतिकारियों के अमूल्य बलिदान से प्राप्त हुई है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है कि वह स्वतंत्रता का पर्व पूरे उत्साह के साथ मनाए तथा आपसी भाईचारे, एकता और जिम्मेदारी के साथ राष्ट्र की उन्नति में अपना योगदान दे।
इस अवसर पर तेजपाल आर्य, धर्मपाल आर्य, वेदपाल आर्य, सुरेश आर्य, सुरेंद्र आर्य, ड. जयपाल आर्य, सतीश आर्य, संजय आर्य, भगवान दास आर्य, दीपू आर्य, नवीन आर्य, रिपिन आर्य, दीपक कुमार आर्य, अनिल कुमार आर्य सहित आर्य समाज के पदाधिकारी, तीनों शिक्षण संस्थानों का समस्त स्टाफ, छात्र-छात्राएं एवं बड़ी संख्या में आर्यजन उपस्थित रहे।

ताजा खबरें