(बीके सिंह)
सीतापुर। जिलाधिकारी डा. राजा गणपति आर. ने मंगलवार को सिधौली क्षेत्र के विकासखंड कसमंडा में उर्वर क प्रतिष्ठानों का औचक निरी क्षण किया। सर्वप्रथम उन्होंने मैसर्स साधन सहकारी समिति लिमिटेड, कसमंडा का निरीक्ष ण किया। निरीक्षण के दौरान समिति पर उर्वरकों का रख- रखाव उचित ढंग से न पाए जाने पर समिति के सचिव को कारण बताओ नोटिस जारी किए जाने हेतु सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक, सहका रिता को निर्देशित किया गया।
जिलाधिकारी ने उपस् िथत किसानों से वार्ता कर उर्व रकों की उपलब्धता एवं वित रण के संबंध में जानकारी ली। किसानों द्वारा बताया गया कि उन्हें निर्धारित दर पर यूरिया एवं अन्य उर्वरक प्राप्त हो रहे हैं। इसके उपरांत जिलाधिकारी द्वारा मैसर्स श्रेष्ठ इंडिया कंपनी, भंडिया का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान प्रतिष् ठान पर भंडारित उर्वरकों का पास मशीन में प्रदर्शित स्टाक से मिलान किया गया, जो सही पाया गया। प्रतिष्ठान पर 663 बोरी यूरिया भंडारित पाई गई। बिक्री रजिस्टर में अंकित कि सान नेकराम से दूरभाष पर वार्ता कर उर्वरक प्राप्ति के संबंध में जानकारी ली गई। किसान द्वारा बताया गया कि उन्हें 270 रुपये प्रति बोरी की दर से यूरिया प्राप्त हुई है। जिलाधिकारी ने जनपद के समस्त उर्वरक विक्रेताओं को निर्देशित किया कि किसानों को उनकी फसल की संस्तुत मात्रा के अनुसार फार्मर आईडी (किसान पहचान पत्र) का अवलोकन एवं सत्यापन करते हुए उर्वरकों का वितरण सुनिश् िचत किया जाए। किसानों का विवरण बिक्री पंजिका में अनि वार्य रूप से अंकित किया जाए। सभी उर्वरक प्रतिष्ठानों पर उर्वरकों की दर एवं अनुदा न का स्पष्ट उल्लेख करते हुए बैनर लगाया जाए तथा डिस् प्ले बोर्ड पर उपलब्ध स्टाक का विवरण प्रदर्शित किया जाए। साथ ही किसानों को उर्वरक क्रय की कैश रसीद अनिवार्य रूप से उपलब्ध कराई जाए। जिले के किसानों को सूचित किया गया कि निजी एवं सह कारी उर्वरक केंद्रों पर पर्याप्त मात्रा में उर्वरक उपलब्ध है। वर्तमान में जनपद के 1,097 उर्वरक प्रतिष्ठानों पर 1,45, 423 बोरी यूरिया, 575 उर्वरक प्रतिष्ठानों पर 66,460 बोरी डीएपी तथा 849 उर्वरक प्रतिष् ठानों पर 1,13,760 बोरी एन पीके उर्वरक उपलब्ध है।
जनपद में दिनांक 15.06.2026 से नई उर्वरक वितरण व्यवस्था लागू की गई है। वि त्तीय वर्ष 2026-27 में दिनांक 15.06.2026 से 10.08.2026 तक कुल 3,88,319 किसानों द्वारा उर्वरकों का क्रय किया गया है, जबकि इसी अवधि में वित्तीय वर्ष 2025-26 के दौरान 3,58,444 किसानों द्वारा उर्वरकों का क्रय किया गया था। इस प्रकार वर्तमान वित्तीय वर्ष में 29,875 अधि क किसानों द्वारा उर्वरकों का क्रय किया गया है। किसान भाई फ्रेमवर्क फार फर्टिलाइजर सेल ऐप के माध्यम से उर्वरकों की बुकिंग कर आसानी से उर्व रक प्राप्त कर सकते हैं। यदि बुकिंग में किसी प्रकार की समस्या आती है तो संबंधित दुकान पर जाकर बुकिंग कराई जा सकती है। इसके अतिरि क्त नजदीकी सीएससीध्जन सुविधा केंद्र पर जाकर निर्धा रित 15 रुपये शुल्क देकर उर्वर कों की बुकिंग कराई जा स कती है। यदि किसी सीएससी जनसुविधा केंद्र के प्रभारी द्वारा निर्धारित शुल्क से अधिक धन राशि की मांग की जाती है तो संबंधित तहसील में शिका यत दर्ज कराई जा सकती है। उर्वरक प्राप्त करने में किसी प्रकार की समस्या होने पर किसान भाई जिला कृषि अद्दि कारी कार्यालय के नियंत्रण कक्ष के मोबाइल नंबर 81272 35550 एवं 8127 999671 तथा सहकारी क्षेत्र के लिए सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक, सहकारिता के मो0 नंबर 9956861979 एवं 9648 111311 संपर्क कर सकते हैं।
जिला अधिकारी ने देखा उर्वरक वितरण का हाल
