Breaking News

डा. राजेश्वर सिंह के नेतृत्व में अब तक 8,700 से अधिक श्र(ालुओं ने किए प्रभु श्रीरामलला के दर्शन

– सरोजनीनगर दक्षिण द्वितीय मंडल – विद्यावती वार्ड प्रथम के ग्राम किला से 61वीं रामरथ श्रवण अयोध्या यात्रा सम्पन्न
– डा. राजेश्वर सिंह की पहल बन रही सनातन संस्कृति, सेवा, बुजुर्ग सम्मान और सामाजिक समरसता का सशक्त माध्यम
(सन्तोष उपाध्याय)
सरोजनी नगर। रामो विग्र हवान् धर्मः, अर्थात् प्रभु श्रीराम स्वयं धर्म के साकार स्वरूप हैं। उनके आदर्शों को जन- जन तक पहुँचाने तथा उन श्रद्धालुओं को प्रभु श्रीरामलला के दर्शन कराने के उद्देश्य से, जिनके लिए अयोध्या धाम की यात्रा सहज संभव नहीं हो पाती, सरोजनीनगर विधायक डा. राजेश्वर सिंह द्वारा संचा लित रामरथ श्रवण अयोध्या यात्रा श्रद्धा, सेवा और सनातन संस्कृति के संवर्धन का प्रेरणा दायी अभियान बन चुकी है। इसी क्रम में सरोजनीनगर दक्षि ण द्वितीय मंडल के विद्यावती वार्ड प्रथम, ग्राम किला से 61 वीं रामरथ श्रवण अयोध्या यात्रा सफलतापूर्वक सम्पन्न हुई। यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं ने अयोध्या धाम पहुँचकर प्रभु श्रीरामलला के दर्शन किए, पावन सरयू में स्नान किया तथा हनुमानगढ़ी सहित प्रमुख मंदिरों में पूजा-अर्चना कर आ ध्यात्मिक आनंद की अनुभूति प्राप्त की। 27 सितंबर 2022 से प्रारंभ इस सेवा पहल के माध्यम से डा. राजेश्वर सिंह के नेतृत्व में अब तक 8,700 से अधिक श्रद्धालुओं, विशेष कर वरिष्ठ नागरिकों, मातृशक्ति एवं आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लोगों को निःशुल्क अ योध्या धाम ले जाकर प्रभु श्री रामलला के दर्शन कराए जा चुके हैं। यह अभियान केवल धार्मिक यात्रा नहीं, बल्कि भार तीय संस्कृति, सेवा, बुजुर्ग सम् मान और सनातन परंपराओं के संरक्षण का सशक्त माध्यम बन चुका है। यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं के लिए जलपान, भोजन, चिकित्सा सहायता एवं सुरक्षित आवागमन की समुचि त व्यवस्था सुनिश्चित की गई। साथ ही प्रत्येक श्रद्धालु को रामचरितमानस, श्रीमद्भ गवद् गीता एवं प्रसाद भेंट स्वरूप प्रदान किया गया। डा. राजेश्वर सिंह के अनुसार, रामरथ श्रवण अयोध्या यात्रा का उद्देश्य केवल अयोध्या द्दाम के दर्शन कराना नहीं, बल्कि प्रभु श्रीराम के आदर्शोंकृमर्यादा, सेवा, त्याग, कर्तव्य और सामा जिक समरसताकृको समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुँचाना भी है। उनका मानना है कि यह पहल नई पीढ़ी को भारतीय संस्कृति और आध्यात्मिक विरा सत से जोड़ने के साथ समाज में सेवा, सद्भाव और सांस्कृ तिक मूल्यों को भी सशक्त कर रही है।
डा. राजेश्वर सिंह का संक ल्प है कि प्रभु श्रीराम की कृपा से सरोजनीनगर में रामभक्ति, सेवा, संस्कार और सामाजिक समरसता की यह पावन यात्रा निरंतर आगे बढ़ ती रहे, ताकि अधिक से अधिक श्रद्धालु श्री रामलला के दिव्य दर्शन का पुण्य लाभ प्राप्त कर सकें।

ताजा खबरें