(सन्तोष उपाध्याय) कृष्णा नगर। राजधानी लखनऊ के कृष्णा नगर थाना परिसर में मंगलवार को सहायक पुलिस आयुक्त कृष्णानगर अभिषेक पांडेय के कुशल निर्देशन में प्रद्युम्न सिंह प्रभारी निरीक्षक कृष्णानगर द्वारा आगामी श्रावण मास एवं चेहल्लुम पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं सकु शल संपन्न कराए जाने के उद्देश्य से थाना कृष्णानगर परिसर में पीस कमेटी बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों, धर्मगुरुओं, जनप्रतिनिधियों, व्या पार मंडल के पदाधिकारियों एवं विभिन्न समुदायों के संभ्रांत व्यक्तियों ने उत्साहपूर्वक प्रति भाग किया। उपस्थित सभी नागरिकों से आगामी पर्वों के दौरान आपसी भाईचारा, सामा जिक सौहार्द एवं कानून-व्यव स्था बनाए रखने में पुलिस प्रशासन का सहयोग करने की अपील की गई।
प्रभारी निरीक्षक कृष्णानगर द्वारा उपस्थित जनों से संवाद स्थापित करते हुए उनकी सम स्याओं एवं सुझावों को गंभीर तापूर्वक सुना गया तथा सभी आवश्यक बिंदुओं पर सकारा त्मक कार्रवाई का आश्वासन दिया गया। साथ ही अफवाहों पर ध्यान न देने, किसी भी संदिग्ध गतिविधि अथवा कानून -व्यवस्था से संबंधित सूचना तत्काल पुलिस को उपलब्ध कराने तथा सोशल मीडिया पर भ्रामक एवं आपत्तिजनक सामग्री प्रसारित न करने की अपील की गई।
बैठक में उपस्थित सभी संभ्रांत नागरिकों ने पुलिस प्र शासन को पूर्ण सहयोग प्रदान करने का विश्वास दिलाते हुए आगामी श्रावण मास एवं चेहल्लुम पर्व को आपसी प्रेम, सद्भाव एवं सौहार्दपूर्ण वाता वरण में संपन्न कराने का संकल्प व्यक्त किया।
श्रावण मास एवं चेहल्लुम पर्व को देखते हुए कृष्णा नगर थाना परिसर में हुई पीस बैठक
