Breaking News

बिहार में छात्र कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी के विरोध में दिशा छात्र संगठन का प्रदर्शन

(मो0 रिजवान)
प्रयागराज। बिहार में छात्र कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी और प्रदर्शनकारियों पर पुलिस कार्रवाई के विरोध में रविवार को दिशा छात्र संगठन और आइसा से जुड़े छात्रों ने प्रया गराज में अपर जिलाधिकारी नगर कार्यालय पर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के बाद अपर जिलाधिकारी नगर के माध्यम से राष्ट्रपति, केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा, केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह और बिहार के राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन सौंपा गया।
प्रदर्शन के दौरान दिशा छात्र संगठन के प्रतिनिधि प्रि यांशु ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार ने आंदोलन के दौरान प्रदर्शनकारियों पर कोई पुलिस कार्रवाई न करने का आश्वासन दिया था, लेकिन आंदोलन समाप्त होने के बाद विभिन्न राज्यों में छात्रों और कार्यक र्ताओं की गिरफ्तारी की जा रही है। उन्होंने कहा कि बि हार, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, महारा ष्ट्र और पश्चिम बंगाल समेत कई राज्यों में कार्रवाई की खबरें सामने आई हैं, जिससे छात्रों में नाराजगी है।
छात्र संजय ने कहा कि बिहार में बड़ी संख्या में छात्रों के खिलाफ एफआईआर दर्ज किए जाने का दावा किया गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदर्शनकारियों के खिलाफ प्रतिशोधात्मक कार्रवाई की जा रही है, जो आंदोलन के दौरान दिए गए आश्वासन के विपरीत है। प्रदर्शनकारियों ने गिरफ्तार दिशा छात्र संगठन के कार्यकर्ता आशीष, आइसा के कार्यकर्ताओं तथा अन्य छात्रों की तत्काल रिहाई की मांग की। साथ ही भविष्य में आंदो लन में शामिल छात्रों के खि लाफ नई एफआईआर दर्ज न करने की भी मांग उठाई।
संगठन ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने अपनी प्रतिबद्ध ताओं का पालन नहीं किया और कार्रवाई जारी रही तो छात्र संगठन दोबारा आंदोलन शुरू करने पर विचार करेगा।
प्रदर्शन में जय, हर्ष, आरती, पूजा, सौम्या, विन्देश, निधि, अंजलि, अमन, मनीष, शशांक सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

ताजा खबरें