Breaking News

डा. राजेश्वर सिंह ने 3 राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं के लोकार्पणध्शिलान्यास समारोह में की सहभागिता

– लखनऊ कानपुर एक्सप्रेसवे सरोजनीनगर के लिए समृद्धि और औद्योगिक विकास का नया द्वार – डा. राजेश्वर सिंह
– डा. राजेश्वर सिंह ने प्रधानमंत्राी नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्राी राजनाथ सिंह,
केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्राी नितिन गडकरी एवं मुख्यमंत्राी योगी आदित्यनाथ का जताया हार्दिक आभार
(सन्तोष उपाध्याय)
लखनऊ। सरोजनीनगर स्थित यूपी सैनिक स्कूल में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, भारत सरकार के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह जी तथा केंद्रीय सड़क परिव हन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी जी के करकमलों द्वारा 4,850 करोड़ से अधिक ला गत की 3 राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का लोकार्पणध्शिलान्यास किया गया, जिस में रिकार्ड समय में निर्मित लखनऊदृकानपुर एक्सप्रेसवे का भव्य लोकार्पण भी शामिल रहा। इस ऐतिहासिक अवसर पर सरोजनीनगर विधायक माननीय डा. राजेश्वर सिंह जी ने समारोह में सक्रिय सहभा गिता करते हुए इसे क्षेत्र के विकास के लिए एक निर्णायक मोड़ बताया।
माननीय डा. राजेश्वर सिंह ने विश्वास व्यक्त किया था कि लखनऊदृकानपुर एक्स प्रेस-वे सरोजनीनगर को प्रदेश के प्रमुख औद्योगिक, निवेश एवं विकास केंद्र के रूप में नई पहचान दिलाएगा तथा क्षेत्रवासियों के जीवन को अद्दि क सुगम, समृद्ध एवं अवसरों से परिपूर्ण बनाएगा। पूरे क्षेत्र में औद्योगिक निवेश, टेक्सटा इल हब एवं नए रोजगार के अवसरों का विस्तार होगा तथा नागरिकों को बेहतर शिक्षा, आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएं, व्यापार, निवेश और रोजगार तक अधिक सुगम पहुंच प्राप्त होगी, जिससे सरोजनीनगर विकास के नए युग में प्रवेश करेगा। मुख्यमंत्री योगी आदि त्यनाथ ने कहा कि उत्तर प्रदेश आधुनिक अवसंरचना और बेहतर कनेक्टिविटी के माध्यम से विकास के नए आयाम स्था पित कर रहा है। उन्होंने लख नऊदृकानपुर एक्सप्रेस-वे को प्रदेश की प्रगति का महत्वपूर्ण आधार बताते हुए कहा कि इससे स्टेट कैपिटल रीजन (ैब्त्) के विकास को नई गति मिलेगी। रक्षा मंत्री राज नाथ सिंह ने कहा कि सुदृढ़ कानून व्यवस्था और आधुनिक अवसंरचना उत्तर प्रदेश को औद्योगिक एवं निवेश का प्रमुख केंद्र बना रही है। उन्होंने लख नऊ की यातायात व्यवस्था को और सुदृढ़ करने के लिए एयरपोर्ट से आउटर रिंग रोड तक प्रस्तावित एलिवेटेड कारि डोर का भी उल्लेख किया। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री श्री नितिन गड करी ने कहा कि उत्तर प्रदेश के लिए 50,000दृ60,000 करोड़ की नई सड़क परियोजनाओं को मंजूरी दी गई है। उन्होंने लखनऊदृकानपुर एक्सप्रेस-वे सहित नई कनेक्टिविटी परि योजनाओं को प्रदेश के औद्यो गिक विकास, निवेश और सुगम आवागमन के लिए महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि आने वाले वर्षों में उत्तर प्रदेश का राष्ट्रीय राजमार्ग नेटवर्क और अधिक सुदृढ़ होगा। समारोह के समापन पर धन्यवाद ज्ञापन करते हुए सरोजनीनगर विधा यक माननीय डा. राजेश्वर सिंह ने हृदय की गहराइयों से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ , रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी जी, विधानसभा अध्यक्ष, उप मुख्यमंत्रीगण, मंत्रीगण, सांसद गण, विधायकगण तथा उपस् िथत देवतुल्य जनता का हार्दिक आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि आप सबने लखनऊ और उत्तर प्रदेश को नई ऊंचाइ यों पर पहुंचाने का कार्य किया है, इसके लिए संपूर्ण सरोजनी नगर परिवार आभारी है और मुख्यमंत्री जी को विश्वास दिला या कि उत्तर प्रदेश की जनता निरंतर प्रदेश को आगे बढ़ाने में योगी जी के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चल रही है।

ताजा खबरें