Breaking News

युवक की हत्या की घटना का 24 घण्टे के अन्दर किया गया सफल अनावरण, 06 अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार

(संदीप सक्सेना)
बलरामपुर (श्रीदत्तगंज)। दिनांक 21.06.2026 को कय्यूम पुत्र निब्बर निवासी अहिरनडीह थाना श्रीदत्तगंज जनपद बलरामपुर द्वारा पीआरवी 7172 पर सूचना दी गई कि उसके भाई राजू की हत्या कर दी गई है तथा शव बजाज चीनी मिल के पास एक यूकेलिप्टस के बाग में फेंक दिया गया है सूचना पर तत्काल पुलिस टीम द्वारा मौके पर पहुचकर कार्यवाही करते हुए सर्वप्रथम घटनास्थल को सुरक्षित किया गया। कय्यूम पुत्र निब्बर की लिखित तहरीर के आधार पर थाना श्रीदत्तगंज ने 1-अरमान पुत्र बहादुर अली शाह 2- समीर पुत्र बहादुर अलीशाह 3-अरमान पुत्र ननकऊ 4- सलमान पुत्र मो0 अली शाह निवासीगण ग्राम अहिरनडीह थाना श्रीदत्तगंज जनपद बलरामपुर 5- हमदान पुत्र इरफान निवासी कस्बा सादुल्लानगर थाना सादुल्ला नगर जनपद बलरामपुर 6- मोहम्मद पुत्र नजर मोहम्मद निवासी ग्राम करगहिया थाना श्रीदत्तगंज जनपद बलरामपुर पंजीकृत किया गया।
तफ्तीश में पता चला कि कय्यूम के मृतक भाई राजू उर्फ मो0 हुसैन उम्र करीब 28 वर्ष को विपक्षीगण द्वारा बहला-फुसलाकर शराब पिला ने के बहाने अपने साथ ले जाया गया तथा पास स्थित यूकेलिप्टस के बाग में ले जा कर चाकू से वार कर साजि शन हत्या कर दी गई। घटना में नामित वांछित अभियुक्तों को श्रीदत्तगंज जनपद बलराम पुर को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तगण की निशानदेही पर आलाकत्ल रामपुरी चाकू बरामद कियागया। प्रेस वार्ता के दौरान पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पुलिस की त्वरित कार्यवाही से सभी अभियुक्तों को 24 घंटे में गिरफ्तार करने में कामयाबी मिली तथा जब अभियुक्तगण से पूछताछ की गयी तो अभियुक्त अरमान व समीर ने जुर्म स्वीकार करते हुए बताया कि राजू उर्फ मो0 हुसैन ने कुछ दिन पहले उन के भाई रहमान को मारा पीटा था जिससे हम लोगों के अन्दर राजू के खिलाफ अक्रोश था। हम लोग जब मुंबई से घर वापस लौटे उसके बाद हम लोगों ने अपने साथियों के साथ मिलकर राजू की हत्या की योजना बनाई। योजना के तहत राजू को शराब पिलाने के बहाने घर से बुलाकर सुनसान यूकेलिप्टस के बाग में ले गए, जहां उसे अधिक शराब पि लाई गई।
नशे की हालत में पहुंचने पर अभियुक्तों और उनके सा थियों ने चाकू से उसकी हत्या कर दी तथा शव को वहीं छोड़कर फरार हो गए। ’गिरफ् तार करने वाली टीमः में अवि रल शुक्ला (थानाध्यक्ष), व0उ0 नि0 रामधारी दिनकर,अशोक सिंह ,कास्टेबल रवि दुबे, पुष्पे न्द्र कुमार, पकंज शामिल रहे।

ताजा खबरें