Breaking News

बलरामपुर में रेड क्रास सोसायटी द्वारा विश्व रक्तदान दिवस पर भव्य रक्तदान शिविर का आयोजन

(संदीप सक्सेना)
बलरामपुर। इंडियन रेड क्रास सोसायटी की जिला इकाई बलरामपुर के तत्वाव धान में एक भव्य स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन विश्व रक्तदान दिवस के अव सर पर स्थानीय अटल बिहारी वाजपेयी स्वशासी राज्य चिकि त्सा महाविद्यालय (संयुक्त चि कित्सालय) के रक्त केन्द्र में किया गया।
शिविर में रक्तदानियों ने बढ़ चढ़ कर प्रतिभाग किया। सामाजिक संस्था रेड क्रास द्वारा रक्तदान – महादान अभि यान के अंतर्गत इस रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया, जिससे जरूरतमंदों और गंभीर रोग से पीड़ित मरीजों को समय पर आसानी से रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित की जा सके।
शिविर का शुभारंभ मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. मुकेश कुमार रस्तोगी, मुख्य चिकित् सा अधीक्षक डा. राज कुमार वर्मा एवं ब्लडमैन आलोक अग्र वाल द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। शिविर में रेड क्रास सो सायटी बलरामपुर के आजीवन सदस्य जनपद के चर्चित ब्लड मैन आलोक अग्रवाल ने 60 वर्ष की आयु पूर्ण करने के पश् चात अपना पहला और कुल मिलाकर 40वां, रक्तदान किया। अन्य रक्तदानियों में वैभव त्रि पाठी ने 45वां, हिमांशु मणि दीक्षित ने 59वां, रवि गुप्ता ने 16वां, आशीष अग्रवाल ने 21वां, रक्तदान किया।
सभी रक्तदानियों को वि शेष प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। कुल 4 रक्तदाता ओं को विभिन्न स्वास्थ्य कारणों से रक्तदान करने से वंचित रहना पड़ा। ब्लडमैन आलोक अग्रवाल ने बताया कि रेड क्रास द्वारा समय समय पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाता रहता है। इसी क्रम में इस वर्ष के तृतीय रक्त दान शिविर का आयोजन किया गया है। रेड क्रास के आजीवन सदस्य संदीप उपा ध्याय ने कहा कि रक्तदान के संबध में अभी भी बहुत सारी भ्रांतियां व्याप्त हैं, इन्हें दूर करने के लिए समाज के प्रबुद्ध वर्ग को आगे आने की जरूरत है। वैभव त्रिपाठी ने अपना 45वाँ रक्तदान करने के बाद कहा कि इससे किसी भी प्रकार की कमजोरी नहीं होती है बल्कि हम ज्यादा स्वस्थ रहते हैं। अविनाश पांडेय ने बताया कि जरूरत पड़ने पर हम सभी रक्त की उपलब्धता को सुनिश्चित करने और दिल वाने का सम्मिलित प्रयास करते हैं। ब्लड बैंक की टीम से डा. आकांक्षा शुक्ला, एल. टी. सी. पी. श्रीवास्तव, अशोक पांडेय, सोनम तिवारी, अंजली सिंह, अभिषेक सिंह, अजीत श्रीवास्तव, सुन्दर, काउंसलर हिमांशु तिवारी का सराहनीय सहयोग प्राप्त हुआ।

ताजा खबरें