Breaking News

30 जून तक कराएं बायोमेट्रिक ई-केवाईसी, अन्यथा रुक सकती है पीएम किसान सम्मान निधि की किस्त

(मनोज मौर्य)
ऊंचाहार, रायबरेली।
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के लाभार्थी कि सानों के लिए बायोमेट्रिक ई -केवाईसी कराना अनिवार्य कर दिया गया है। तहसील ऊंचा हार में कुल 48,754 सक्रिय किसानों को योजना का लाभ निर्बाध रूप से मिलता रहे, इसके लिए विशेष बायोमेट्रिक ई-केवाईसी अभियान चलाया जा रहा है। सभी पात्र लाभा र्थियों को 30 जून 2026 तक अपना ई-केवाईसी अनिवार्य रूप से पूरा कराना होगा। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निद्दि योजना के अंतर्गत पात्र किसानों को प्रतिवर्ष 6,000 रुपये की आर्थिक सहायता तीन समान किस्तों में प्रदान की जाती है। योजना का लाभ जारी रखने के लिए ई-केवाई सी, आधार से लिंक डीबीटी सक्षम बैंक खाता तथा फार्मर आईडी होना आवश्यक है।
कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय, भारत सरकार के निर्देशानुसार अब प्रत्येक वर्ष जून माह में सभी लाभार्थियों का बायोमेट्रिक माध्यम से ई -केवाईसी कराया जाना अनिवार्य है। किसान कामन सर्विस सेंटर (सीएससी), पी एम किसान मोबाइल एप के फेस रिकग्निशन फीचर अथ वा कृषि विभाग के क्षेत्रीय कर्मचारियों के माध्यम से यह प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। कृषि विभाग द्वारा गांव-गांव चैपाल और खेत बचाओ अभि यान के जरिए किसानों को जागरूक किया जा रहा है। विभाग ने सभी लाभार्थियों से समय रहते ई-केवाईसी पूर्ण कराने की अपील की है, ताकि आगामी किस्तों का लाभ बिना किसी बाधा के प्राप्त होता रहे।

ताजा खबरें