Breaking News

दौलत मजार शाह की दरगाह शरीफ पर 107 वें सालाना उर्स का आयोजन पर उमड़ी भीड़

(मो0 रिजवान)
प्रयागराज। करैलाबाग बालू मण्डी स्थित हरी मस्जिद दौलत मजार शाह की दरगाह शरीफ पर 107 वें सालाना उर्स का आयोजन धूमधाम से किया गया। जिल्हिज्जा के चांद की 23 तारीख को गुसल शरीफ और 24 तारीख को बाद नमाज जोहर महिफिले शमा का आयोजन हुआ। इस के बाद कुल शरीफ की फति याह खानी का भी आयोजन किया गया। उर्स के आयोजन में दर गाह शरीफ के खादिम मौलाना अरशद नियाजी और मस्जिद के इमाम मौलाना मा0 कासिम ने विशेष भूमिका निभाई। इस मौके पर मुतव ल्ली मोहम्मद आलम की खिद मत भी सराहनीय रही। आयो जन में, तौफीक नियाजी, इम्ति याज नियाजी, उमर सिद्दीकी, अकबर सिद्दीकी, रिजवान पत्र कार, फैजान, जीशान, और इरफान समेत कई अन्य प्रमुख लोग भी उपस्थित रहे।
हर साल की तरह इस साल भी सालाना उर्स के मौके पर महफिल का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया। महफिल में नात और कव्वाली का आयो जन हुआ, जिसमें आए हुए विभिन्न क्षेत्रों से जायरीनों ने दरगाह शरीफ में फातिहा पढ़ जियारत किया। कव्वालों ने अपनी प्रस्तुतियों से माहौल को सूफियाना बना दिया।
उर्स के दौरान दरगाह और मस्जिद को विशेष रूप से सजाया गया था। सजावट की खूबसूरती ने लोगों का ध्यान खींचा। आयोजन के दौरान श्रद्धालुओं ने दरगाह पर चादर चढ़ाई और अपनी मन्नतें मांगी।
खादिम मौलाना अरशद नियाजी ने बताया कि हर साल की तरह इस साल भी उर्स का आयोजन बड़े ही श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। उन्होंने कहा कि यह उर्स सिर्फ धार्मिक आयोजन नहीं है, बल्कि इसे आपसी भाईचारे और सद्भावना का प्रतीक भी माना जाता है। कार्य क्रम के अंत में कुल शरीफ की फतियाह खानी हुई, जिसमें मौलाना मो0 कासिम ने दुआ की। इस मौके पर मौलाना ने कहा कि हमें अपने जीवन में सदैव नेक कार्य करने चाहिए और दूसरों की मदद के लिए हमेशा तैयार रहना चाहिए।

ताजा खबरें