(अमित कुमार)
नरवाना। हरियाणा के सामाजिक न्याय एवं अधिका रिता मंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने कहा है कि नरवाना तरक्की का नया सफर तय कर रहा है। क्षेत्र के लिए करोड़ों रुपए की विभिन्न विकास परियोज नाओं की कार्य योजना तैयार हो चुकी है और इनके पूरा होने पर हल्का वासियों को सीधा लाभ मिलेगा।
राज्य सरकार प्रदेश के चहुंमुखी एवं समान विकास की पक्षधर है । इसका फायदा नरवाना को भी बराबर मिल रहा है। कैबिनेट मंत्री कृष्ण कुमार बेदी शुक्रवार को एसडी महिला कालेज के सभागार में आयोजित कार्यक्रम को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। कैबिनेट मंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि जल भराव की वर्षों पुरानी शहर वासियों की समस्या का 80 प्रतिशत स्थाई समाधान कर दिया गया है। इसके लिए पटियाला रोड़ स्थित एसटीपी के माध्यम से नरवाना से धनौरी ड्रेन में जल निकासी के लिए 70 करोड़ रुपए की लागत से 27 किलो मीटर लंबी पाइप लाइन बिछाई जा चुकी है। इसके अलावा अन्य आधुनिक सुविधाओं से लैस ई लाइब्रेरी केएम राज कीय कालेज में बनाई जाएगी। इस लाइब्रेरी के निर्माण पर 5 करोड़ रुपए की राशि खर्च आएगी। प्रदेश में बनने वाली प्रमुख चार लाइब्रेरियों में से एक होगी। इसके बनने से विद्यार्थियों को अध्ययन कार्य करने के लिए उचित एवं शांत वातावरण मिलेगा , साथ ही केएम कालेज में 8 करोड़ रुपए की लागत से आडिटोरियम बनाने का भी प्रावधान है।
इससे कालेज स्टाफ एवं विद्यार्थियों को बहुआयामी कार्यक्रम आयोजित करने की सुविधा मिलेगी। कैबिनेट मंत्री ने आगे कहा कि 3 करोड़ 50 लाख रुपए की लागत से नवदीप स्टेडियम में हाकी ग्राउंड पैवेलियन और दो करोड़ 82 लाख रुपए की लागत से स्टे डियम के नवीनीकरण का कार्य भी शुरू हो गया है । कैबिनेट मंत्री ने यह भी बताया कि नरवाना वासियों की नई फल व सब्जी मंडी बनाने की मांग भी अब पूरी होगी। इसके लिए भूमि चिन्हित कर ली गई है। भविष्य में इस नई फल व सब्जी मंडी के निर्माण से फल व सब्जी उत्पादक किसानों, विक्रे ता, एवं व्यापारियों को भरपूर फायदा मिलेगा। कैबिनेट मंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने कहा है कि गांवों में भी विकास के पहिए को नई रफ्तार देते हुए खेत खलिहान योजना के तहत 1 किलोमीटर की दूरी तक खेतों के कच्चे रास्तों को पक्का करवाया जाएगा।
उन्होंने कहा कि विकास कार्यों के लिए राज्य सरकार पैसे की कमी नहीं आने देगी। एसआईआर पर बोलते हुए कैबि नेट मंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने कहा कि मतदाता सूचियों का शुद्धिकरण मजबूत और खूब सूरत लोकतंत्र की पहचान है। 18 वर्ष के प्रत्येक युवा को मत का अधिकार मिले, यही चुनाव आयोग का उद्देश्य है । उन्होंने कहा कि मतदाता सूची की शुद्धता लोकतंत्र की विश्वसनीयता का आधार होती है। लिहाजा पात्र मतदाता वोटर लिस्ट में रहे और चुनाव प्रक्रिया में बढ़-चढ़कर मतदान करें । इससे स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव तय होता है जो प्रजातंत्र की गरिमा के लिए जरूरी है। कैबिनेट मंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने विश्व पर्या वरण दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि पर्यावरण संरक्षण आज पूरी दुनिया की आवश्यकता बन चुका है। बढ़ ते प्रदूषण और जलवायु परिव र्तन तथा ग्लोबल वार्मिंग की चुनौतियों से निपटने के लिए प्रत्येक नागरिक को पर्यावरण बचाने में योगदान देना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू किया गया (एक पेड़ मां के नाम) अभियान वर्तमान में पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रेरणादायक उदाहरण साबित हो रहा है। इस अभियान के तहत देशभर में करोड़ों पौधे लगाए गए हैं और उनका संरक्षण भी किया जा रहा है ।
शुद्ध एवं सुरक्षित पर्यावरण आने वाली पीढ़ियों का भविष्य सुरक्षित करता है। लिहाजा प्रत्येक व्यक्ति प्राकृति क संरक्षण का संकल्प लें और अधिकाधिक पौधारोपण करें। कैबिनेट मंत्री ने कालेज प्रांगण में पौधा रोपण भी किया। इस अवसर पर पूर्व विधायक पिर थी नंबरदार, जिला भाजपा प्रधान तेजेंद्र ढुल, डा मदन गोयल, मुनिष कट्वाल, चेयर मैन मार्किट कमेटी अमित ढाकल, वॉइस चेयरमैन सत्य प्रकाश सैनी, मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र प्रजापति, सत्यवान शर्मा, दिनेश गोयल, सुरेंद्र सरपंच हथों, ओमप्रकाश थुआ, रिछपाल शर्मा, एडवोकेट राजेश शर्मा, ईश्वर गोयल, हंसराज समैण, सुरेंद्र नम्बरदार, सुरेश दनौदा, एडवोकेट अमनदीप गुप्ता, भीम दनौदा, बैसाखी राम सैनी, रणधीर कश्यप कैबिनेट मंत्री के निजी सहायक मनोज कुमार, फकीर चंद, जसवीर नैन, मीडिया प्रभारी संजय बल्हारा सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।
नरवाना की पुरानी समस्या जलभराव का 80ः समाधान कर दिया-कैबनिट मंत्री कृष्ण कुमार बेदी
