(बीके सिंह)
सीतापुर। किसानों के मसीहा, भारत रत्न और पूर्व प्रधानमंत्री चैधरी चरण सिंह जी की 39वीं पुण्यतिथि पर जनपद के विकास खंड पह ला में एक भव्य श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। सरैया राजा साहब (ग्राम पंचायत सिकंदराबाद) स्थित किसान पार्क में राष्ट्रीय लोक दल (रालोद) के कार्य कर्ताओं और स्थानीय लोगों ने चैधरी साहब की प्रतिमा पर श्रद्धासुमन अर्पित कर उन्हें नमन किया।ग्रामीण उत्थान ही भारत की प्रगति की नींवरू आर पी सिंह चैहानश्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए रालोद के प्रदेश महासचिव आर पी सिंह चैहान ने कहा कि चैधरी चरण सिंह का जीवन, व्यक्तित्व और कृतित्व हम सभी के लिए एक महान प्रेरणा पुंज है। उन्होंने कहा राजनीति में स्थान चैधरी साहब के प्रयासों के कारण ही देश की राजनीति में किसान और कामगार वर्ग को सम्मान जनक स्थान मिला और उनकी आवाज को मुख्य धारा में सुना गया। चैधरी साहब द्वारा चलाया गया श्ग्रामीण उत्थान अभियानश् सच्चे अर्थों में भारत की प्रगति यात्रा के लिए नींव का पत्थर साबित हुआ है।
युवाओं को कृषि और कुटीर उद्योगों से जोड़ने की अपील प्रदेश महासचिव ने आज के दौर में चैधरी साहब के विचारों को और अधिक प्रासंगिक बताते हुए आर्थिक सुधारों पर जोर दिया।
बेरोजगारी पर नियंत्रण- युवाओं को कृषि उत्पादन, विप णन (मार्केटिंग) और संरक्षण से जोड़कर बेरोजगारी की समस्या पर काबू पाया जा सकता है। रुपये को मजबूती – आयात-निर्यात की असमा नता को कम करने और विदे शी मुद्रा के मुकाबले भारतीय रुपये को मजबूत करने के लिए लघु व कुटीर उद्योगों के माध्यम से घरेलू उत्पादन बढ़ा ना अनिवार्य है। वैश्विक प्रति स्पर्धा- अमेरिका के साथ हुई ट्रेड डील का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि भारतीय कि सान वैश्विक स्तर पर प्रतिस्प र्धा कर सकें, इसके लिए सर कार को समय रहते जरूरी नीतिगत निर्णय लेने चाहिए। कार्यक्रम में मुख्य रूप से रहे मौजूदइस गरिमामयी श्रद्धां जलि सभा में रालोद के जिलाध्यक्ष शरद पांडेय, अभिषेक मिश्र, शोभित गुप्ता, धनपाल मौर्य, राजेंद्र यादव, मौजी लाल, राम करन सिंह सहित भारी संख्या में स्थानीय ग्रामीण और रालोद कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
किसान मसीहा चैधरी चरण सिंह की 39वीं पुण्यतिथि पर रालोद ने दी श्र(ांजलि
